{"_id":"627e9455d85f791b87236d8a","slug":"the-miscreants-who-robbed-saraf-were-seen-in-the-cctv-camera-etah-news-agr5333529125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे में दिखे सराफ से लूट करने वाले बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीटीवी कैमरे में दिखे सराफ से लूट करने वाले बदमाश
विज्ञापन
जलेसर (एटा)। थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव शंकरगढ़ के पास तीन बाइक पर सवार छह बदमाशों ने सराफा व्यवसायी को लूट का शिकार बनाया था। लूट के बाद जाते समय रास्ते में स्थित एक गैस एजेंसी के सीसीटीवी कैमरे में उनकी तस्वीरें आई हैं। इनके आधार पर पुलिस पहचान करने में जुट गई है। वहीं, घटना के बाद बृहस्पतिवार देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने भी पहुंचकर जांच-पड़ताल की।
सिकंदराराऊ मार्ग स्थित गांव पटना में रामदुलारे निवासी मोहल्ला शेरगंज सराफा की दुकान करता है। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे दुकान बंद कर थैले में आभूषण रखकर और वह मोपेड से घर जा रहा था। गांव शंकरगढ़ से 250 मीटर पहले पीछे से तीन बाइकों पर छह व्यक्ति आए। उन्होंने मोपेड को रुकवाकर थैला छीन लिया। रामदुलारे के मुताबिक थैले में दो बड़े व तीन छोटे रजिस्टर सहित तीन हजार रुपये व नए-पुराने करीब चार किलो वजनी चांदी के आभूषण रखे थे। घटना के बाद अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
जबकि देर रात एसएसपी उदयशंकर सिंह ने घटना स्थल पर रामदुलारे से घटना की जानकारी की। क्षेत्राधिकारी इरफान नासिर खान को चार टीमें गठित कर घटना की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए। जांच के दौरान पुलिस ने गांव पटना से जलेसर के बीच सभी स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। जिसमें रवि गैस एजेंसी के सीसीटीवी कैमरे में दो बाइक सवार बदमाशों की तस्वीर दिखी है। घटना में प्रयुक्त अपाचे बाइक से दो युवक जाते हुए नजर आ रहे हैं। सीओ जलेसर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। लूटकांड के खुलासे के लिए चार टीमें तैनात की गई हैं। मामले में सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, जो सबूत मिल रहे हैं, उससे लुटेरों की पहचान और तलाश की कोशिश की जा रही है।