{"_id":"6138f7738ebc3ec6342ed770","slug":"the-miscreants-robbed-the-liquor-salesman-on-the-strength-of-weapons-thrashed-him-and-injured-etah-news-agr5068593131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने हथियारों के बल पर शराब सेल्समैन को लूटा, पीटकर किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदमाशों ने हथियारों के बल पर शराब सेल्समैन को लूटा, पीटकर किया घायल
विज्ञापन
एटा/मिरहची। थाना मिरहची क्षेत्र स्थित गांव कुटैना माफी नहर पुल के पास मंगलवार रात करीब 11 बजे शराब सेल्समैन को चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर लूट लिया। विरोध करने पर पिटाई भी की। घायल अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव बढ़ारी वैश्य निवासी सुधीर कुमार को बदमाशों ने कुटैना माफी नहर पुल पर रोक लिया।
वह मारहरा स्थित एक शराब के ठेके पर सेल्समैन का कार्य करता है। बदमाश युवक से बाइक, मोबाइल और पांच हजार रुपये लूटकर ले गए। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने तमंचों की बट से युवक की पिटाई की। इससे वह घायल हो गया। पीड़ित ने रात में ही थाने पहुंचकर पुलिस को खबर दी। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी और युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से परिजन निजी चिकित्सक के पास उपचार कराने के लिए लेकर चले गए।
प्रभारी निरीक्षक जयेंद्र सिंह मौर्य ने बताया कि युवक सुधीर कुमार मारहरा स्थित एक शराब की दुकान पर सेल्समैन है। रात करीब 11 बजे दुकान बंद करके बाइक से घर लौट रहा था तभी नहर पुल पर चार बदमाशों ने रोक लिया और बाइक, मोबाइल व चार से पांच हजार रुपये नकदी लूटकर ले गए। उसकी पिटाई भी कर दी। इससे चोटें आई हैं। मुकदमा दर्ज कर लिया है और लुटेरों की तलाश की जा रही है।