फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The miscreants ran away after taking an innocent child hostage and looting lakhs of rupees.

Etah News: मासूम को बंधक बनाकर लाखों की लूट कर भागे बदमाश

Tue, 25 Jun 2024 05:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 25 Jun 2024 05:06 PM IST
विज्ञापन
The miscreants ran away after taking an innocent child hostage and looting lakhs of rupees.
एटा। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में सोमवार दिनदहाड़े दो बदमाश एक चतुर्थ श्रेणी महिला कर्मचारी के घर में घुस आए। घर में पढ़ रहे किशोर को मुंह में कपड़ा ठूंसकर बंधक बना लिया। इसके बाद अलमारी से हजारों की नकदी व लाखों के सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस घटना को संदिग्ध भी मान रही है। कोतवाली नगर की पीडब्ल्यूडी कॉलोनी गांधी मार्केट निवासी प्रीति ने बताया कि सोमवार दोपहर बाद लगभग 3:30 बजे वह अपने कार्यालय में काम पर गई थीं। घर पर बेटा नीशू अकेला था, तभी दो बदमाश घर में घुस आए और बेटे को बंधक बना दिया। उसके बाद घर की अलमारी में रखी हुई सोने की तीन अंगूठी, झुमकी, चांदी के जेवर व 15 हजार रुपये नकद लूट कर फरार हो गए। 11 वर्षीय नीशू ने बताया कि दो लोग आए जो अपने चेहरे को ढंके हुए थे। मां के बारे में पूछा। जब मैंने कहा कि वह बाहर हैं तो मेरे मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और अंगौछे से मुंह बांधकर अलमारी से सामान निकालने लगे।
विज्ञापन

इसके बाद एक बक्शे को लेकर जा रहे थे। तभी मेरे साथ पढ़ने वाला दोस्त आया और दरवाजे की घंटी बजाई। यह देखकर बदमाश जो भी सामान पास में था उसको लेकर दीवार कूदकर भाग गए। कोतवाली नगर प्रभारी अरुण पंवार ने बताया कि मामला संदिग्ध है। फिर भी जांच कराई जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed