फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The kiosk which was in discussion after the firing incident was removed

Etah News: फायरिंग की घटना के बाद से चर्चा में रहे खोखे को हटवाया

Sun, 17 Sep 2023 12:04 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 17 Sep 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
The kiosk which was in discussion after the firing incident was removed
जैथरा। कस्बे में बस स्टैंड के पास सरेआम हुई फायरिंग और मारपीट की वारदात के बाद से वहां स्थित एक खोखा चर्चाओं में आ गया था। इसे ही विवाद की जड़ माना जा रहा था। शनिवार को इस खोखे को नगर पंचायत के कर्मचारियों ने पुलिस की मदद से हटा दिया।
विज्ञापन

10 सितंबर को बस स्टैंड पर सुबह उस समय भगदड़ मच गई थी, जब खुलकर तमंचों से फायरिंग कर दहशत फैलाई गई थी। दूसरे दिन थाना प्रभारी फूलचंद ने उप जिलाधिकारी अलीगंज को एक पत्र लिखा। जिसमें स्पष्ट किया की गुमटी (खोखा) ही विवाद का पर्याय बनी है। जिससे शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए प्रतिकूल स्थितियों उत्पन्न होती हैं। जिस पर 12 सितंबर को उपजिलाधिकारी ने नगर पंचायत कार्यालय जैथरा को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। 13 सितंबर को खोखा हटाने के लिए मुनादी करा दी गई। जिसके बाद खोखा मालिक ने खोखा से फ्रिज सहित अपना सारा सामान निकाल लिया। शनिवार को नगर पंचायत के कर्मियों ने पुलिस की सहायता से खोखे को हटा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed