फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The hope of government college in the city is broken again

Etah News: शहर में राजकीय महाविद्यालय की आस फिर टूटी

Mon, 05 Feb 2024 11:34 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 05 Feb 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
The hope of government college in the city is broken again
एटा। शहर में राजकीय महाविद्यालय की आस एक बार फिर टूट गई। लोगों को उम्मीद थी कि इस बार राजकीय महाविद्यालय को लेकर ध्यान दिया जाएगा। क्योंकि सरकार द्वारा शिक्षा पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसको लेकर काफी उम्मीदें लोगो ने जोड़ रखी थीं। शिक्षकों का कहना है कि बजट शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा है, लेकिन राजकीय विद्यालय मिल जाता तो उच्च शिक्षा को मजबूती मिलती। हर बार लोगों को उम्मीद रहती है कि सदर तहसील क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय बनेगा। वर्षों की आस पूरी नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार की ओर से पेश किए गए बजट को शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा बताया जा रहा है। शिक्षकों ने बताया कि शिक्षा के अधिकार में बजट को बढ़ाया गया है। इससे दुर्बल वर्ग के लोगों को अधिक लाभ मिलेगा। जिले में भी इसका लाभ देखने को मिलेगा। परिषदीय विद्यालयों में नामांकन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसका भी फायदा जिले के लोगों को मिलेगा। माध्यमिक शिक्षा की बात करें तो सहायता प्राप्त अशासकीय माध्यमिक विद्यालयों में अवस्थापना सुविधाओं के लिए बजट दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में 54 विद्यालय संचालित है। इसका लाभ जिले के विद्यालयों को मिलेगा। उच्च शिक्षा में मायूसी हाथ लगी है। उच्च शिक्षा में सदर तहसील क्षेत्र में राजकीय महाविद्यालय की आस थी वह पूरी नहीं हो पाई है। अगर एक महाविद्यालय मिल जाता तो उच्च शिक्षा को मजबूती मिल जाती। कौशल विकास में भी सरकार द्वारा बजट दिया गया है। इससे प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के अवसर मिलेंगे। व्यवसायिक शिक्षा में जिस तरह से बजट दिया है। इससे व्यवसायिक शिक्षा की लैब में सुधार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed