फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The height of the contenders for the post of District President was measured in a closed room

Etah News: बंद कमरे में नापा गया जिलाध्यक्ष पद के दावेदारों का कद

Sun, 05 Jan 2025 06:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 05 Jan 2025 06:52 PM IST
विज्ञापन
The height of the contenders for the post of District President was measured in a closed room
एटा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व ब्रज जोन प्रभारी तौकीर आलम रविवार को एटा आए। जिला कार्यालय पर नए सिरे से संगठन को गठित करने पर मंथन किया। जिलाध्यक्ष सहित शहर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष पद के दावेदारों का कद बंद कमरे में नापकर पूरा ब्योरा नोट किया। साथ ही अन्य कार्यकर्ताओं से बात कर फीडबैक लिया।
विज्ञापन

फिरोजाबाद से एटा बॉर्डर पहुंचने पर कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अनिल सोलंकी एवं आदर्श कुमार मिश्रा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद वह जिला कार्यालय पर पहुंचे। अलीगढ़ जनपद प्रभारी विनीत पाराशर वाल्मीकि ने स्वागत किया। प्रदेश महासचिव कुमुद गंगवार, जिला प्रभारी धर्मेंद्र लोधी का भी स्वागत किया गया। पहले संवाद के तहत खुली बैठक में राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि प्रदेश, जिला, शहर कांग्रेस कमेटी का नवनिर्माण कर सशक्त बनाना मक्सद है। समर्पित कार्यकर्ता एवं वरिष्ठ नेताओं को सम्मान देकर पदाधिकारी बनाया जाएगा।
विज्ञापन

इस बैठक के बाद राष्ट्रीय सचिव बंद कमरे में एक-एक कर जिलाध्यक्ष, शहर अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष के दावेदारों से मिले। दावेदारी को लेकर वजह, कार्य आदि जाने। कुछ लोगों ने लिखित तो कुछ ने मौखिक रूप से अपनी दावेदारी पेश की। कुल मिलाकर 15 लोगों ने जिलाध्यक्ष पद के लिए अपनी दावेदारी रखी। इसके अलावा राष्ट्रीय सचिव ने कार्यकर्ताओं से बात कर दावेदारों की लोकप्रियता, छवि आदि के बारे में फीडबैक लिया। बताया कि ये जानकारी लखनऊ दी जाएगी। वहीं से निर्णय लिया जाएगा। बैठक में तारा राजपूत, नैना शर्मा, गुंजन मिश्रा, अरविंद सोनी, विमल यादव, आसिफ हुसैन भोले आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले सत्तासीन, हम पीडीए नहीं जानते
पत्रकारों के सवालों के जवाब में राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि अंग्रेजों की मुखबिरी करने वाले और 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध करने वाले लोग सत्तासीन हैं, यह दुर्भाग्य है। संगठन में पदाधिकारियों के चुनाव पर पीडीए फॉर्मूले को लेकर कहा कि हम पीडीए नहीं जानते हैं। वंचित, दबे-कुचले, पिछड़ों को जिम्मेदारी और हिस्सेदारी दी जाएगी। कहा कि अमित शाह के बयान से उनके दिल में छिपी हुई चीज सामने आई। हम जय बापू, जय भीम और जय संविधान का अभियान शुरू करेंगे। जलेसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर लिखे जाने को निंदनीय और अभिव्यक्ति की आजादी पर हमला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed