फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The happy faces of the students after seeing the simple English question paper.

Etah News: अंग्रेजी का प्रश्न पत्र सरल देख विद्यार्थियों के खिले चेहरे

Thu, 22 Feb 2024 05:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 22 Feb 2024 05:45 PM IST
विज्ञापन
The happy faces of the students after seeing the simple English question paper.
एटा। सीबीएसई परीक्षा जिले में 9 केंद्र पर हो रही है। बृहस्पतिवार को इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों का अंग्रेजी का प्रश्न पत्र था। अंग्रेजी का प्रश्न पत्र सरल देख परीक्षार्थियों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान पंजीकृत 2111 परीक्षार्थियों में से 2079 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन


सीबीएसई की परीक्षाएं चल रहीं हैं। बृहस्पतिवार को कक्षा 12 के परीक्षार्थियों का अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र था। केंद्रों पर चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराई गई। असीसी कान्वेंट स्कूल में 349, सरस्वती विद्या मंदिर में 366, श्याम बिहारी पब्लिक स्कूल में 354, ट्यूलिप में 354, अवागढ़ पब्लिक स्कूल में 145, डॉ. लोकमन दास पब्लिक स्कूल में 112, धुमरी पब्लिक स्कूल में 130, त्रिवेनी देवी पब्लिक स्कूल में 110, केंद्रीय विद्यालय में 159 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन

इस दौरान 32 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा कानपुर के पर्यवेक्षक की निगरानी में संपन्न कराई जा रही है। परीक्षार्थियों ने बताया प्रश्न पत्र में जो पढ़ा था वह मिला है। एक दो प्रश्नों को छोड़ दे तो अन्य प्रश्न सरल थे। शिक्षकों ने बताया बीते वर्ष के सापेक्ष प्रश्न पत्र सरल आया था। प्रश्न पत्र परीक्षार्थियों के लिए अच्छा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
परीक्षा को लेकर थोड़ा सा तनाव था, लेकिन प्रश्न पत्र सरल देख तनाव दूर हो गया, जो पढ़ा था, वही प्रश्नपत्र में मिला। परीक्षा अच्छी हुई है। -सानिध्य गुप्ता
-----------

परीक्षा को लेकर मन में कई सवाल उठते हैं। सुबह से ऐसा ही महसूस हो रहा था जो पढ़ा है वह मिलेगा या नहीं, लेकिन जब देखा तो वह सरल था। -नेहा यादव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed