फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The groom fell while sitting at the wedding reception; the bride refused to marry him.

Etah News: लगन में बैठते समय गिरा दूल्हा दुल्हन ने शादी से किया इन्कार

Mon, 11 May 2026 11:18 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The groom fell while sitting at the wedding reception; the bride refused to marry him.

विज्ञापन
सकीट(एटा)। क्षेत्र के गांव नगला फूले में बरात लेकर आए दूल्हा के शारीरिक अक्षम होने पर दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। दुल्हन और उसकी मां की जिद पर अड़े रहने पर दोनों पक्ष में समझौता नहीं हो सका। समझौता न होने पर बिन दुल्हन के बरात वापस लेकर जाना पड़ा।
नगला फूले की एक बेटी की शादी कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कठौली से तय हुई थी। शादी की तारीख 10 मई तय होने पर युवक बरात लेकर रविवार को नगला फूले पहुंचा। बरात की आवभगत होने के बाद लगन की रस्म को दूल्हा समारोह में पहुंचा। लगन में बैठते समय अचानक दूल्हा गिर गया, दूल्हे के गिरते ही लोग अचरज रह गए।
विज्ञापन

संभलने के बाद पुन: दूल्हे को बैठने के लिए कहा गया तो दोबारा फिर गिर गया। इसके बाद महिलाओं में चर्चा शुरु हो गई।
इस पर दूल्हे पक्ष के लोगों ने मामले को संभालने का प्रयास करते हुए दूल्हे के बीमार होने पर अस्वस्थ होने का हवाला दिया। इस पर दुल्हन के परिजन को दूल्हे के शारीरिक रूप से सक्षम होने पर संदेह हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

चर्चा बढ़ने पर दुल्हन की मां बिगड़ गई हंगामा करते हुए धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए पुलिस को बुला लिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हा पक्ष के दो लोगों को लेकर थाने आ गई।

थाने आने पर रात भर पंचायत चलती रही दूल्हा पक्ष के लोगों ने अनेक दलील देते हुए बात बनाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन और उसकी मां के जिद पर अड़ने पर दूल्हे को बिन दुल्हन के बरात लेकर लौटना पड़ा।
थाना प्रभारी विदेश राठी ने कहा किसी पक्ष ने कोई तहरीर नहीं दी है, तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed