फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The government has promised to honor the trust CM Manpal

सीएम ने मानपाल को सरकार में सम्मान दिलाने का दिया भरोसा

Tue, 31 Jan 2017 12:18 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Tue, 31 Jan 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
The government has promised to honor the trust CM Manpal
सपा की सभा में जुटी भीड़ - फोटो : Amar Ujala

विज्ञापन
जिले में चुनावी जनसभाओं से मुख्यमंत्री ने समाजवादी पार्टी के बेड़े को मजबूत बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रत्याशियों की राह में रोड़ा बनने वालों को भी पाले में किया। इससे प्रत्याशी, समर्थक, कार्यकर्ता उत्साहित हो गए।

पटियाली सीट से पार्टी की प्रत्याशी किरन यादव को इस जनसभा से बसपा नेता एवं उच्च शिक्षा आयोग के पूर्व सदस्य नीरज मिश्रा का साथ मिल गया है। मुख्यमंत्री ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया। उनसे अपनी नजदीकियां भी बयां की। प्रोफेसर मिश्रा ने इस दौरान अपने पांच हजार समर्थकों की सूची भी सौंपी। इसी तरह भरगैन के अहमद नफीश ने भी अपने समर्थकों के साथ सपा का दामन थाम लिया। पूर्व में बसपा ने उनके बेटे अहमद हुसैन को प्रत्याशी बनाया था, लेकिन बाद में टिकट काट दिया गया। वहीं, मुख्यमंत्री ने कासगंज से हसरत को परिवहन मानपाल सिंह का टिकट काटकर प्रत्याशी बनाया है। इससे राज्यमंत्री मानपाल नाराज थे। मुख्यमंत्री ने जनसभा में एलान किया कि सरकार बनने पर मानपाल सिंह को और मान-सम्मान मिलेगा। वहीं सियासत की पुरानी जोड़ी सपा जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद देवेंद्र यादव और पूर्व विदेश राज्यमंत्री सलीम शेरवानी फिर एक साथ मंच पर दिखे। बता दे कि देवेंद्र, शेरवानी को अपना सियासी गुरु मानते हैं, लेकिन अलग पार्टियों में होने के कारण यह जोड़ी एक मंच पर नहीं दिखती थी। गठबंधन से यह जोड़ी साथ-साथ दिखी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed