फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The girl was mentally disturbed due to illness

Etah News: बीमारी के चलते मानसिक रूप से परेशान रहती थी युवती

Sat, 22 Feb 2025 08:39 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sat, 22 Feb 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
The girl was mentally disturbed due to illness
एटा। कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला नारायन नगर में शुक्रवार को एक युवती का शव फंदे पर लटका मिला था। मृतका के मामा मौके पर पहुंचे और पोस्टमार्टम कराकर शव ले गए। बताया कि भांजी बीमारी की वजह से मानसिक रूप से परेशान रहती थी, इसी वजह से उसने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन

मूल रूप से कानपुर जिले के आजादनगर की रहने वाली नीलू लगभग 15 वर्षों से एटा में रह रही थी। यहां वह लगभग 2 वर्ष से शहर स्थित होटल गुप्ता पैलेस में कैशियर के पद पर काम कर रही थी। मृतका के मामा मुन्नालाल निवासी परशुराम नगर ने बताया कि नीलू बीमारी से परेशान रहती थी। उसे टीबी व कैंसर की बीमारी थी। जिसके चलते अक्सर मानसिक तनाव में आ जाती थी। यह तीन बहनों में सबसे छोटी थी। एक भाई है जो मानसिक रूप से बीमार रहता है। बहनें आगरा में रहकर नौकरी करती हैं। यह यहां किराए के मकान में अकेली रहती थी। बीमारी की वजह से ही इसने फंदा लगाकर जान दे दी। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत फंदा लगने से ही होना आया है। किसी प्रकार की तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed