{"_id":"6af6031afcf5fecb4306aa39","slug":"the-friendship-of-three-friends-was-consumed-by-the-flames-etah-news-c-25-1-agr1013-1210667-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: लपटों में सिमट गई तीन दोस्तों की यारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: लपटों में सिमट गई तीन दोस्तों की यारी
Thu, 12 Nov 2026 11:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 12 Nov 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
किशोरपुर में तीन युवकों के शव आने पर विलाप करते परिजन। संवाद
एटा/निधौली कलां। दोस्त की सगाई की खुशी में बीते बुधवार को शराब पीने से तीन दोस्तों की मौत के बाद गांव किशोरपुर में मातम पसरा है। बृहस्पतिवार को जब एक ही साथ तीनों का अंतिम संस्कार हुआ तो लोगों की आंखें छलक पड़ीं। परिजन ही नहीं ग्रामीण भी असहनीय दुख के बीच एक-दूसरे को सांत्वना देते नजर आए।
इससे पहले बृहस्पतिवार तड़के करीब तीन बजे तीनों युवकों के शव गांव किशोरपुर पहुंचे तो पूरा गांव एक जगह एकत्र हो गया। शोकाकुल परिजन का करुण क्रंदन सुबह के सन्नाटे को चीर रहा था। दिन होते-होते आसपास के गांवों के लोग भी उनका दुख बांटने किशोरपुर पहुंच गए।
करीब 11 बजे करीब शिवकुमार और जीतू के शव अंतिम संस्कार के लिए ले जाए गए। दोनों दोस्तों की चिता आस-पास सजाई गई। शिवकुमार को उसके बड़े भाई कुशलेंद्र और जीतू के शव को भाई प्रेम चंद ने मुखाग्नि दी। अजीत के पिता चंद्रपाल नासिक में टमाटर का कारोबार करते हैं। वह दिवाली पर नहीं आए थे। बेटे की मौत की खबर पाकर वे बुधवार शाम सात बजे गांव पहुंचे।
विज्ञापन
बेटे को मृत हालत में देख वह फूट-फूटकर रोने लगे। हृदयविदारक दृश्य देख लोग अपने आंसू रोक नहीं पा रहे थे। अजीत के परिवार में भाई, बहन और मां रोते-रोते बेहोश हो गए। उन्हें किसी तरह उठाकर भीड़ से अलग किया गया और मुंह पर पानी की छींटें मारकर सभी को होश में लाया गया।
देर शाम अजीत का अंतिम संस्कार किया गया। उसकी चिता भी दोनों दोस्तों के पास ही लगाई गई। इस दौरान निधौली कलां, पिलुआ, अवागढ़, जलेसर समेत कई थानों का पुलिसबल गांव में तैनात रहा।