{"_id":"694d7bea98ff68295d0d35ba","slug":"the-formation-of-the-new-elders-committee-and-the-bars-election-process-are-contrary-to-the-model-bylaws-etah-news-c-163-1-eta1003-143910-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: नई एल्डर्स कमेटी का गठन और बार की चुनाव प्रक्रिया मॉडल बायलॉज के विपरीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: नई एल्डर्स कमेटी का गठन और बार की चुनाव प्रक्रिया मॉडल बायलॉज के विपरीत
Thu, 25 Dec 2025 11:31 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Thu, 25 Dec 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष व उपाध्यक्ष के बीच छिड़ा शीतयुद्ध दिनों दिन गहराता जा रहा है। बार एसोसिएशन के कनिष्ठ उपाध्यक्ष केपी सिंह यादव के मोर्चा खोले जाने से बार की राजनीति गर्मा गई है। बार के अध्यक्ष शेष कुमार तिवारी ने कहा बायलॉज के अनुसार गठित की गई नई एल्डर्स कमेटी और चुनाव प्रक्रिया पूरी रतह अवैध है।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा एल्डर्स कमेटी का गठन केवल वरिष्ठता क्रम के सदस्यों के आधार पर किया जाता है। राज्य विधिक परिषद के निर्धारित मॉडल बॉयलॉज के अनुसार प्रक्रिया अपनाना अनिवार्य है, ताकि किसी प्रकार का विवाद या भ्रम उत्पन्न न हो। नियमों के विपरीत किसी भी तरह की कार्रवाई को मान्यता नहीं दी जा सकती। इसके अतिरिक्त यह भी स्पष्ट किया गया कि वर्ष 2025 के लिए चयनित पदाधिकारियों का कार्यकाल अभी पूर्ण नहीं हुआ है।
ऐसे में वर्तमान समय में चुनाव या एल्डर्स कमेटी गठन से संबंधित कोई भी प्रक्रिया प्रारंभ करना नियमों के विरुद्ध होगा। इस प्रकरण के सामने आने के बाद बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं के बीच चर्चा का माहौल है। कई वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने संगठनात्मक मर्यादा बनाए रखने और सभी गतिविधियों को नियमों के अनुरूप संचालित करने की आवश्यकता पर बल दिया है।