{"_id":"5879201c4f1c1bc156baa0a1","slug":"the-foot-march-crpf","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ ने किया पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ ने किया पैदल मार्च
Amar Ujala
Updated Sat, 14 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
पैदल मार्च करते जवान
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधान सभा चुनाव में मतदाताओं में सुरक्षा का भाव पैदा करने के लिए सीआरपीएफ एवं पुलिस बल ने कसबा के बाजारों एवं गलियों में पैदल मार्च किया। सीओ शबीह हैदर ने कहा कि मतदाता निर्भीक होकर मतदान करेंगे। मतदाता न भयभीत हों और न ही किसी लालच में आएं। निष्पक्षता के साथ मतदान करेंगे। सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हैं। कसबे में गंजडुंडवारा रोड, बोंदर रोड, सारों रोड, मोहल्ला झंडापीर, एटा रोड, स्टेशन रोड आदि का भ्रमण किया गया। ग्रामीण इलाकों में चांढ़ी, बड़े गांव कोटरा, जमालपुर, बोंदर, म्यासुर, सेवनपुर, खितौली, कनोई, मंडनपुर, बसई, मोहनपुर आदि में आरपीएफ के जवानों ने भ्रमण किया।
विज्ञापन