{"_id":"41909fa4f28c208630333e4eabe1b799","slug":"the-fire-burned-50-thousand-cash-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से 50 हजार की नकदी जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से 50 हजार की नकदी जली
ब्यूरो अमर उजाला एटा
Updated Wed, 28 Jan 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढोलना क्षेत्र के छिछौरा के नगला देवी में सोमवार की रात्रि को अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से नकदी, इंजन, सहित घरेलू सामान जलकर राख हो गया। आग से दो पशु मर गए, जबकि एक गाय झुलस गई।
जिलेदार पुत्र सेवाराम अपने परिवार सहित घर पर सो रहे थे। मध्यरात्रि बाद उनके घर के घेर के छप्पर में आग लग गई। आग की लपटें जब घर के अंदर तक पहुंची तो घर के लोगों को अहसास हुआ। चीख-पुकार मच गई। चीखपुकार सुनकर ग्रामीण जाग गए। ग्रामीण आग बुझाने के प्रयास में जुट गए। फायर ब्रिगेड को भी आग लगने की सूचना दी गई, लेकिन दमकल मौके पर नहीं पहुंच सकी। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। आग से घर में रखी 50 हजार की नकदी, गल्ला, इंजन साहित अन्य घरेलू सामान जलकर राख हो गया। एक बकरा व एक बकरी आग से जलकर मर गई। गाय बुरी तरह से झुलस गई।