{"_id":"641ddffc73e432fa950abb06","slug":"the-father-had-shot-the-teenager-arrested-etah-news-c-25-1-101620-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: पिता ने ही मारी थी किशोरी को गोली, गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: पिता ने ही मारी थी किशोरी को गोली, गिरफ्तार
Fri, 24 Mar 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 24 Mar 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना राजा के रामपुर क्षेत्र स्थित एक गांव में पिता ने ही किशोरी को गोली मारी थी। बेटी के प्रेम प्रसंग को लेकर उसकी हत्या करना चाहता था। किसी तरह निशाना चूक गया और गोली पैर में लगी। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर तमंचा बरामद कर लिया है। एएसपी धनंजय सिंह कुशवाह ने बताया कि थाना राजा का रामपुर क्षेत्र के एक गांव में बृहस्पतिवार की सुबह करीब चार बजे पिता ने ही 15 वर्षीय किशोरी को गोली मारी थी। पिता को शक था कि बेटी का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसलिए रात में वह घर से नदारद हो जाती थी। वारदात वाले दिन भी किशोरी रात को घर से चली गई थी।
इसको लेकर पिता गुस्से में था और घर में रखा तमंचा निकालकर हत्या करने के इरादे से गोली चला दी। किशोरी अपने बचाव में चिल्लाई और पड़ोसी के घर चली गई थी। किशोरी के बाबा कप्तान सिंह ने अज्ञात हमलावर के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था।
वारदात के बाद से पिता गायब था, इसके चलते पुलिस को शक हुआ और उसकी तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गईं। हमलावर पिता को गांव के बाहर प्राथमिक विद्यालय के पास से शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर तमंचा और दो कारतूस बरामद किए हैं। बताया कि सर्विलांस और थानाध्यक्ष के प्रयासों से असली हमलावर पकड़ा गया है। हालांकि परिजन ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया था।