फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The father had accused the police of not taking action

Etah News: पिता ने पुलिस पर लगाए थे कार्रवाई न करने के आरोप

Sun, 28 Jan 2024 05:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 28 Jan 2024 05:43 PM IST
विज्ञापन
The father had accused the police of not taking action
एटा। थाना मलावन क्षेत्र स्थित गांव गढि़या शीलम के खेतों में गांव से करीब एक किमी दूरी पर बनी कोठरी (टिनशेड) में 31 अक्तूबर की सुबह 14 साल की किशोरी का शव पड़ा मिला था। जिसकी हत्या कर कोठरी में डाला गया था। डीआईजी अलीगढ़ शलभ कुमार ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस की जांच में जो पिता हत्यारा बताया गया है, वह उस समय पुलिस पर कार्रवाई न करने के आरोप लगाता रहा था।
विज्ञापन

जिला मैनपुरी थाना बिछवां क्षेत्र के गांव नगला हरकेश निवासी कृष्णपाल की बेटी शिवानी (14) के रूप में मृतका की पहचान की गई थी। तब कृष्पाल ने बताया था कि बेटी अपने बाबा डिप्टी सिंह को इलाज के लिए कुरावली स्थित एक निजी अस्पताल में 4 हजार रुपये देने के लिए 30 अक्तूबर की सुबह करीब 10 बजे निकली थी। रंजिश के चलते बेटी का अपहरण गांव के ही दो लोगों ने कर लिया। हत्या करने के बाद गांव गढि़या शीलम में डाल दिया। आरोप लगाया था कि 30 अक्तूबर को अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए पहले बिछवां थाने गए। वहां बताया कि घटनास्थल कुरावली है तो वहां गए और तहरीर दी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। पुलिस तीन घंटे बैठाकर परेशान करती रही।
विज्ञापन

मामला दर्ज करने के बाद मलावन थाना पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू की। कुछ गवाहों आदि के बयान भी लिए। लेकिन पूरा मामला मैनपुरी से संबंधित होने की वजह से इसे वहीं स्थानांतरित कर दिया गया। मलावन थाना प्रभारी डीएन मिश्रा ने बताया कि शुरूआती विवेचना चल रही थी। इसी दौरान उच्चाधिकारियों के आदेश पर इसे मैनपुरी जनपद के लिए भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed