{"_id":"be407735a08302f83960de79e2425520","slug":"the-farmers-problems-are-to-be-disposed-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों की समस्याओं को किया जाए निस्तारित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों की समस्याओं को किया जाए निस्तारित
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Wed, 09 Sep 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन की पंचायत विकास खंड प्रांगण में की गई। किसानों ने समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
जिला सचिन तोफान सिंह शाक्य ने कहा कि 8 माह पूर्व ग्राम ऊंचा गांव नगरिया निवासी आशीष उर्फ हनी का अपहरण हो गया था, जिसमें पुलिस ने अभी तक कोई संतोषजनक कार्यवाही नहीं की है। इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय नेता चौधरी नरेश टिकैत से भी किसानों ने की है। ग्राम पंचयत खोजपुर के मजरा सैयदपुर में सचिव ने बिना शौचालय बनवाए ही धन निकाल लिया है। मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाए। ओलावृष्टि से बरबाद हुए किसानों को मुआवजा दिलाया जाए, उपजाऊ भूमि का अधिग्रहण न किया जाए, नहर फर्रुखाबाद कासगंज की पटरी का पुन: निर्माण किया जाए, खाद बीज में किसानों को विशेष छूट दी जाए।
मांगे पूरी न होने पर किसान आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर मिहीलाल, सोनपाल, वीरपालसिंह, ज्ञान सिंह, रामौतार, श्रीनिवास, रामगोपाल, शमशाद, वासुदेव, नेत्रपाल, ओमप्रकाश, रामप्रकाश, सनी, अनीता आदि मौजूद रहे।