{"_id":"ea328043071613410ffa6eaba311efb9","slug":"the-farmers-demanded-compensation-the-memorandum-to-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने मांगा मुआवजा, डीएम को दिया ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने मांगा मुआवजा, डीएम को दिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Sat, 20 Feb 2016 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाकियू राष्ट्रवादी की बैठक शनिवार को सदर तहसील कार्यालय में आयोजित हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर की गई। समस्याओं के निस्तारण के लिए एसडीएम सदर को ज्ञापन सौंपा गया।
जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने बताया कि ओलावृष्टि और बेमौसम बरसात से तबाह हुई गेहूं की फसल का मुआवजा किसानों को अब तक प्राप्त नहीं हुआ है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि तहसील क्षेत्र में जंगली जानवर किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहे हैं। इसके लिए जिला प्रशासन वन विभाग को कार्रवाई के लिए निर्देशित करे। राष्ट्रीय महासचिव जंट सिंह यादव ने कहा कि किसान केसीसी से लोन लेने के लिए बैंक के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन संबंधित बैंकों के अधिकारी किसानों को ऋृण उपलब्ध कराने में आनाकानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में गेहूं की फसलों को इस समय सिंचाई की आवश्यकता है, इसके बावजूद जिले के रजबहा सूखे पड़े हैं। इस मौके पर आरपी सिंह, रामप्रकाश वर्मा, रामगोपाल सिंह यादव, चंद्रकली, राजाराम, शिवदयाल, जगवीर सिंह, ओमप्रकाश सिंह, जुगेश, महेश, सूरत सिंह, मानिक चंद्र, रामसेवक आदि लोग मौजूद थे।