फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The exhibition is fiercely dance

प्रदर्शनी में लगा डांस का तड़का

Thu, 29 Jan 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 29 Jan 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
The exhibition is fiercely dance
राजकीय प्रदर्शनी में बुधवार रात धूम मचाले डांस कंपटीशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बच्चों ने संगीत की धुनो पर नृत्य कर सबका मन मोह लिया।
विज्ञापन





कार्यक्रम का उद्घाटन जिला जज कमल किशोर शर्मा द्वारा फीता काटकर किया। इसके बाद रिमझिम ने लवली लवली गीत पर डांस कर अपने प्रतिस्पर्धी साथियों को उम्दा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके बाद रॉक वायरस डांस ग्रुप के कलाकारों ने आकर्षक प्रस्तुति देकर समा बांधा। इसके बाद बारी बारी से निशा, जेके, अशुंल, जय विक्रांता, एआर स्टार आदि डांस ग्रुपों ने अपने नृत्य से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। कार्यक्रम में निर्णायक की भूमिका फिल्म अभिनेता राकेश राजपूत ने निभाई।




वहीं जेल अधीक्षक अलीगढ़ वीरेश राज शर्मा, पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी, शशिकांत वर्मा डेविड ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अविनाश शर्मा ,संचालन जावेद मासूम ने किया। कार्यक्रम संयोजक मंजुला रमन व कार्यक्रम निदेशक वैभव राज सक्सेना ने सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर डिप्टी कमिशभनर वाणिज्य कर अमिनेश सिंह यादव, एसडीएम सदर अजीत कुमार सिंह, विकास गुप्ता, रोहित कपूर, राजेश यादव, प्रंशात गुप्ता, विक्रांत यादव, गंगा वार्ष्णेय, टिल्लू अग्रवाल, विक्की यादव, राहुल जैन, विक्रम सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed