फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The elderly man died his own people did not attend funeral

UP: मोक्षधाम में रखी वृद्ध की लाश...अंतिम संस्कार के लिए कोई अपना न मिला, रिश्तों को शर्मसार करती ये खबर

Wed, 29 Jan 2025 05:19 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 29 Jan 2025 05:19 PM IST
सार

मोक्षधाम पर लोगों ने मृतक के परिजनों से संपर्क साधा। उन्हें अंतिम संस्कार के लिए आने को कहा, लेकिन परिजनों ने असमर्थता जता दी। इसके बाद समिति पदाधिकारियों ने अंतिम संस्कार करा दिया।

विज्ञापन
The elderly man died his own people did not attend funeral
चिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कुछ लोगों की मौत के बाद अपने भी साथ छोड़ देते हैं। कुछ ऐसा ही मंगलवार को एटा में मोक्षधाम पर देखने को मिला। एक वृद्ध की मौत होने पर किसी परिचित ने शव को मोक्षधाम पर पहुंचा दिया लेकिन अंतिम संस्कार के लिए कोई परिजन नहीं पहुंचा। बाद में संस्कार मानव सेवा समिति ने अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन


शहर के मोहल्ला शांति नगर निवासी ग्रीश चंद्र (60) का मकान कई साल पहले बिक गया। इसके बाद वह पीपल अड्डा स्थित एक मकान में किराए पर रहने लगे। किसी हलवाई की दुकान पर मजदूरी करते थे। आर्थिक स्थिति कमजोर थी और वह बीमार भी रहते थे। मंगलवार सुबह उनकी मृत्यु हाे गई। उनके परिचित एक अधिवक्ता ने शव को रिक्शे में रखकर मालगोदाम रोड स्थित मोक्षधाम पर पहुंचा दिया और चले गए।
विज्ञापन


संस्कार मानव सेवा समिति के पदाधिकारी सूचना पर वहां पहुंचे। अध्यक्ष अमित चौहान सराफ ने बताया कि ग्रीश चंद्र के परिजन से फोन पर संपर्क किया गया। पहले आने के लिए कहा। डेढ़ घंटे तक इंतजार करने के बाद कोई नहीं आया तो फोन किया, फिर आने में असमर्थता जता दी। इसके बाद समिति ने शव का अंतिम संस्कार हिंदू रीति-रिवाज से कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed