{"_id":"68963d1acb209dd1ed01773c","slug":"the-driver-kept-drinking-cold-drink-the-e-rickshaw-took-the-passenger-etah-news-c-163-1-eta1001-137414-2025-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चालक पीता रहा कोल्डड्रिंक, सवारी ले गई ई-रिक्शा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चालक पीता रहा कोल्डड्रिंक, सवारी ले गई ई-रिक्शा
विज्ञापन
एटा। सवारी को ई-रिक्शा में बैठा छोड़ चालक कोल्डड्रिंक पीने चला गया। जब लौटकर आया तो न ई-रिक्शा मिला और न ही कोई सवारी दिखाई दी। पीड़ित ने कोतवाली नगर में 3 अज्ञात लोगों के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
न्यू रेवाड़ी मोहल्ला निवासी अरुन ने रिपोर्ट में लिखा है कि ई-रिक्शा चलाकर वह परिवार का भरण-पोषण करता है। रोज की तरह 6 अगस्त को भी सवारी लेकर जा रहा था। अलीगंज तिराहे पर पहुंचा तो गर्मी की वजह से एक दुकान पर जाकर कोल्डड्रिंक पीने लगा। ई-रिक्शा में बैठी तीनों सवारियां भी दुकान पर आ गईं और कुछ देर में दुकान से निकल गईं।
थोड़ी देर बाद जब ई-रिक्शा जहां खड़ा किया था वहां पहुंचा तो तो न ई-रिक्शा मिला और न ही वहां तीनों यात्री मिले। आशंका है कि वही तीन सवारियों ई-रिक्शा चोरी कर ले गई हैं। थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और सवारियों की पहचान व तलाश की जा रही है।