{"_id":"57755d3f4f1c1b747179aa21","slug":"the-district-received-255-new-reserve","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को मिले 255 नए आरक्षी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को मिले 255 नए आरक्षी
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Thu, 30 Jun 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
जिले को मिले 255 नए आरक्षी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलचिलाती धूप और उमस भरी गर्मी भी रिक्रूट आरक्षियों के उत्साह और जोश को कम नहीं कर पाई। चेहरे पर ट्रेनिंग पूरी होने की खुशी थी तो मन में तैनाती पाने की ललक थी थी। नजारा था गुरुवार को पुलिस लाइन में आयोजित दीक्षांत समारोह का। उनके प्रदर्शन पर लोग बार-बार तालियां बजा रहे थे। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले आरक्षियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान आरक्षियों ने सत्य और निष्ठ का शपथ ली।
पुलिस कर्मियों की कमी से जूझ रहे जिले को 255 नए आरक्षी मिल गए हैं। महीनों से जिले में प्रशिक्षण ले रहे आरक्षियों को जिले में ही तैनाती मिल गई। दीक्षांत समारोह में आरक्षियों ने परेड का प्रदर्शन किया। रंगीन साफी एवं पुलिस वर्दी में प्रदर्शन कर रहे जवानों का जोश देखते ही बन रहा था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एके राय ने कहा कि अभी तक प्रशिक्षण में रहे इन आरक्षियों की अब जिम्मेदारी और बढ़ गई है। इनके सामने देश व समाज की रक्षा का संकल्प भी है। साथ ही पीड़ितों के न्याय की जिम्मेदारी एवं पुलिस विभाग की छवि की जिम्मेदारी भी है। एएसपी विसर्जन सिंह यादव, सीओ डीएस गर्ब्याल, आरआई शौदान सिंह आदि प्रमुख थे।
विज्ञापन
सम्मानित आरक्षी-प्रशिक्षक
एटा। अनिल कुमार, शक्ति सिंह, आकाश, विट्टू, अतुल कुमार, अंकित सैनी, लोकेश कुमार, आकाश सिंधु, विकल कुमार, संजीव कुमार, हिमांशु यादव, संदीप कुमार, प्रवीण कुमार एवं मनीष कुमार ने अंत: विषयों में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं वाह्य विषयों में अव्वल रहे रिक्रूट आरक्षियों में प्रशांत कुमार, अतीक मियां, विवेक मलिक, विकास कुमार रहे। सर्वोत्तम प्रशिक्षक के रूप में देवेंद्र पाल सिंह निरीक्षक, जुगेंद्र सिंह एनसीपी, राजीव पांडे आरक्षी को एसएसपी ने सम्मानित किया।