{"_id":"6999edcf6b3fb75c5c099e05","slug":"the-demand-for-potatoes-increased-due-to-the-preparations-of-chips-and-papad-etah-news-c-163-1-eta1002-146727-2026-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: चिप्स-पापड़ की तैयारियों ने बढ़ाई आलू की बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: चिप्स-पापड़ की तैयारियों ने बढ़ाई आलू की बढ़ी मांग
Sat, 21 Feb 2026 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
सब्जी मंडी में आलू की खरीदारी करते लोग। संवाद
एटा। होली का पर्व जैसे-जैसे करीब आ रहा है बाजारों में त्योहार की रौनक दिखने लगी है। घरों में चिप्स पापड़ बनाने की पारंपरिक तैयारियां शुरू होते ही आलू की मांग तेजी से बढ़ गई है। दुकानदार मुन्ना खां, इकरार अहमद का कहना है कि पिछले दिनों की तुलना में मांग अचानक दोगुनी हो गई है।
कृषि उत्पादन गल्ला मंडी में सुबह से ही किसानों और व्यापारियों की भीड़ जुट रही है। खेतों से खुदाई पूरी होते ही किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में आलू भरकर मंडी पहुंच रहे हैं। मंडी समिति के कर्मचारियों अरविंद कुमार ने कहा कि होली के पहले सप्ताह में आलू की आमद में 20 से 30 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मांग बढ़ने का सीधा असर कीमतों पर भी नजर आ रहा है। पिछले सप्ताह की तुलना में आलू के दाम 100 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ गए हैं। छोटी मंडी में आलू 700 से 800 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रहा है। दुकानदार सुनील जैन ने बताया कि होली से पहले आलू की ऐसी मांग हर साल होती है। इस बार लोग पहले से ही तैयारी में जुट गए हैं जिससे खपत और बढ़ गई है। चिप्स और पापड़ बनाने वाले छोटे उद्योगों में भी इन दिनों काम तेजी पर है।