{"_id":"641b48290626d63d460e9cd1","slug":"the-defeated-candidate-for-the-post-of-secretary-also-filed-a-suit-etah-news-c-25-1-99286-2023-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: सचिव पद के पराजित प्रत्याशी ने भी दायर किया वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: सचिव पद के पराजित प्रत्याशी ने भी दायर किया वाद
Wed, 22 Mar 2023 11:55 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 22 Mar 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज। बार एसोसिएशन चुनाव को निरस्त घोषित कराए जाने को लेकर चुनाव से वंचित अधिवक्ता जहां पहले ही मुकदमा पेश कर चुके हैं। वहीं अब सचिव पद पर पराजित प्रत्याशी ने भी पुनर्मतगणना के लिए एसडीएम न्यायालय में वाद दायर किया है।
बार एसोसिएशन का चुनाव 12 जनवरी को एल्डर्स कमेटी द्वारा कराया गया था। सचिव पद पर वेद प्रकाश यादव तथा अनिल कुमार अवस्थी के बीच मुकाबला हुआ था। इसमें अनिल कुमार अवस्थी को तीन वोट से विजयी घोषित किया गया। पराजित प्रत्याशी वेद प्रकाश यादव का कहना है कि मतगणना में जो वोट मुझे मिले थे, उन मतपत्रों को अनिल कुमार अवस्थी का दिखा दिया। उन्होंने दावा किया है कि मुझे 37 मत प्राप्त हुए थे और अनिल कुमार अवस्थी को 34 मत मिले थे।
उन्होंने बताया मतदाताओं ने दोनों प्रत्याशियों नामों के सामने क्रॉस का निशान लगाया था। जबकि प्रावधान है कि मतपत्रों पर मोहर लगाई जाती है। 34 मतदाताओं ने मेरे नाम के आगे क्रॉस लगा दिया तथा दूसरे प्रत्याशी अनिल कुमार अवस्थी के नाम के सामने 37 मतदाताओं ने क्रॉस का निशान लगाया था। इससे साफ जाहिर होता है कि मुझे 37 मतदाताओं ने पसंद किया और मुझे मत दिए। परंतु मतगणना के दौरान मेरे मतपत्रों को प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी के पक्ष में गिन दिया गया। एल्डर्स कमेटी के चुनाव अधिकारी रावेंद्र पाल पांडेय ने कहा कि पुनर्मतगणना का अधिकार बार काउंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश को है। बार काउंसिल के द्वारा दिशा-निर्देश मिलेंगे, उसका अक्षरश: से पालन किया जाएगा।