फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The current ran in the field by fencing, the young man died after being hit

खेत में तारबंदी कर दौड़ाया करंट, चपेट में आकर युवक की मौत

Mon, 22 Aug 2022 10:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 10:42 PM IST
विज्ञापन
The current ran in the field by fencing, the young man died after being hit
मृतक रामेंद्र फाइल फोटो ।संवाद - फोटो : ETAH
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव सूरजपुर मड़ैया में जानवरों से फसल को बचाने के लिए किसान ने खेत के चारों तरफ तार लगाकर उसमें करंट छोड़ दिया। सोमवार सुबह शौच करने गए एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। खेती स्वामी पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

गांव सूरजपुर माफी निवासी जयप्रकाश ने पोस्टमार्टम हाउस पर बताया कि सोमवार सुबह 20 वर्षीय भतीजा रामेंद्र उर्फ राजकुमार गांव के सचिन व जयप्रकाश के साथ खेतों पर शौच करने के लिए गया था। भतीजा नगला मुही निवासी अमरीश के खेत के पास से गुजर रहा था। अमरीश व उसके बेटे भानू ने खेत के चारों तरफ नंगे तार लगा रखे हैं।
विज्ञापन

वहीं निजी ट्यूबवेल के कनेक्शन से करंट दौड़ाया जा रहा है। मेड़ पर निकलने के दौरान रामेंद्र करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत को गई। कोतवाली देहात प्रभारी जगदीश चंद्र पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पड़ताल की। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया कि तहरीर के आधार पर खेत मालिक अमरीश और उसके पुत्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed