{"_id":"585d6e734f1c1b3d77e39604","slug":"the-crowd-cheers-see-cm","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीड़ देख गदगद हुए सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीड़ देख गदगद हुए सीएम
Amar Ujala
Updated Sat, 24 Dec 2016 12:14 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के आयोजित कायक्रम में भीड़
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की एक झलक पाने के लिए जनसभा स्थल पर युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों में क्रेज दिखाई दिया। भीड़ का आलम यह था कि मंच के आसपास लगाई गई बैरिकेडिंग मुख्यमंत्री के भाषण के दौरान कई बार टूटी। जिसके कारण भीड़ की पुलिस कर्मियों और अफसरों से कई बार झड़पें हुईं। जनसभा में उस वक्त हड़कंप मच गया जब शिक्षामित्रों ने मंच के सामने मांगों को लेकर बैनर लहरा दिया। देखते ही एएसपी विर्सजन सिंह और एडीएम प्रशासन सतीश पाल सिंह ने बैनर हाथ में लेने वाले दोनों शिक्षामित्रों को बाहर निकाला।
भारी सुरक्षा इंतजाम होने के बाद भी कई युवक पैर छूने मुख्यमंत्री के मंच तक पहुंच गए। इससे पूर्व भाषण के दौरान युवक मुख्यमंत्री के समर्थन में नारेबाजी करते दिखाई दिए। भीड़ का आलम यह था कि कुर्सियां उलटी पड़ीं थीं। भीड़ को संभालने के लिए सात सौ पुलिसकर्मी और पुलिस के अधिकारी कम पड़ गए। मंच से उतरते वक्त जिला सचिव राजू यादव ने सुरक्षा बलों के बीच बैरिकेडिंग पर लटक कर एक पर्चा थमा दिया और मुख्यमंत्री के सुरक्षा कर्मी देखते रह गए। भीड़ बेकाबू हुई तो पुलिसकर्मियों ने लाठियां भांज कर खदेड़ दिया।
मलावन स्थित जवाहर तापीय परियोजना स्थल के शिलान्यास कार्यक्रम में उमड़ी भीड़ ने सारे रिकार्ड तोड़ दिए। भीड़ को देख कर सीएम अखिलेश यादव भी गदगद नजर आए। उन्होंने अपने भाषण के दौरान कार्यक्रम आई जनता का अभिवादन भी किया। सीएम ने कहा कि जब मैं हैलीकॉप्टर से आ रहा था, तो देखा कि किलोमीटरों दूर से लोग पैदल आ रहे हैं। पंडाल के अंदर और बाहर भीड़ देखकर लगता है कि यह सभी समाजवादी सरकार चाहते हैं। कार्यक्रम के दौरान करीब एक लाख लोगों की भीड़ रही। इस दौरान करीब पांच सौ से ज्यादा बसें और हजारों गाड़ियों में भरकर नेता और समर्थक कार्यक्रम में पहुंचे।
विज्ञापन
एटा। शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान जिला प्रशासन सत्ताधारी नेताओं के आगे नतमस्तक नजर आया। कार्यक्रम शुरू होने से ठीक पहले जब अधिकारी और पुलिसकर्मी भीड़ को व्यवस्थित तरीके से भीड़ को बिठा रहे थे, तो एक नेता ने मंच से पुलिस को आदेशित कर दिया कि भीड़ को आगे खाली कुर्सियों पर बिठाया जाए। इसके बाद भीड़ को संभालना पुलिस के लिए भारी पड़ गया।