फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The councilor complained to the DM about the Tehsildar, demanding his transfer

Etah News: सभासद ने की तहसीलदार की डीएम से शिकायत, स्थानांतरण की मांग

Mon, 17 Mar 2025 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 17 Mar 2025 05:46 PM IST
विज्ञापन
The councilor complained to the DM about the Tehsildar, demanding his transfer
जलेसर। नगर के वार्ड संख्या 14 की सभासद आशा सिंह ने सोमवार को डीएम से तहसीलदार की शिकायत करते हुए स्थानांतरण की मांग की। गरीब सवर्ण छात्रों के ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र जारी न करने तथा छात्रों से बदसलूकी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सभासद ने डीएम को बताया कि तहसीलदार जलेसर अरविंद गौतम की कार्यप्रणाली भाजपा सरकार की प्राथमिकताओं के विपरीत है। केंद्र सरकार द्वारा गरीब सवर्णों को दिया जाने वाला प्रमाणपत्र जारी नहीं कर रहे है। छात्रों से बदसलूकी करते हैं। जिससे युवा प्रतियोगी परीक्षाओं के आवेदन नहीं भर पा रहे हैं। तहसीलदार की मानसिकता तथा कार्यप्रणाली सरकार विरोधी है।
विज्ञापन

सभासद ने प्रदेश अध्यक्ष भाजपा, विधायक जलेसर से भी शिकायत की है। तहसीलदार अरविंद कुमार गौतम ने बताया कि उन्होंने किसी भी छात्र से कोई बदसलूकी नहीं की है। जांच आने पर सभी के ईडब्ल्यूएस प्रमाणपत्र जारी किए जा रहे हैं। कोई भी आवेदन रोका नहीं जा रहा है। लगाए गए आरोप गलत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed