फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The cold has increased, along with colds and coughs, and stomach aches.

Etah News: सर्दी बढ़ने से जुकाम और खांसी के साथ ही बढ़ी पेट दर्द की समस्या

Sat, 29 Nov 2025 05:58 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 05:58 PM IST
विज्ञापन
The cold has increased, along with colds and coughs, and stomach aches.
एटा। मौसम में सर्दी बढ़ने के साथ ही जुकाम और खांसी के साथ ही पेट दर्द की समस्या बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी से लेकर ओपीडी तक प्रतिदिन काफी संख्या में मरीज पहुंच रहे हैं। शनिवार को ओपीडी में इस समस्या से ग्रसित 500 से अधिक मरीज पहुंचे और उपचार कराया।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम से शनिवार तक 36 घंटे के अंदर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में 25 से अधिक मरीज पेट दर्द या पेट साफ न होने की समस्या से ग्रसित पहुंचे। इसके अलावा 10 से अधिक रोगी जुकाम और बुखार से पीड़ित आए। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी की बात करें तो हर दिन इन समस्याओं से ग्रसित लगभग 500 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। शनिवार को ओपीडी के 2500 पर्चे बने।
विज्ञापन

मेडिसिन वार्ड में सर्दी, जुकाम, खांसी और पेट दर्द से पीड़ित मरीजों ने चिकित्सकों को दिखाकर दवा ली। मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ. सुरेश चंद्रा ने बताया कि सर्दी के मौसम में बच्चों का विशेष ध्यान रखें। ठंडी चीजों की सेवन न करें। गुनगुना पानी पीएं और सुपाच्य भोजन करें। सुबह के समय योग और व्यायाम अवश्य करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed