फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The child died during delivery furore

प्रसव के दौरान बच्चा मरने पर हंगामा

Fri, 16 Oct 2015 10:24 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 16 Oct 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
 The child died during delivery furore
विड़ला महिला चिकित्सालय पर प्रसव के दौरान मरा हुआ बच्चा पैदा होने पर परिवारीजन भड़क गए और चिकित्सालय पर जमकर हंगामा काटा। पीड़ित ने मामले की शिकायत डीएम से की है।  
विज्ञापन

भारती पत्नी गौरव मिश्रा निवासी अलहेदादपुर गंजडुडवारा को गुरुवार शाम पांच बजे महिला चिकित्सालय पर भर्ती कराया। रात आठ बजे जब प्रसव हुआ तो बच्चा मरा हुआ पैदा हुआ। मरा बच्चा पैदा होने पर परिवारीजन भड़क गए, हंगामा काटने लगे। आरोप लगाया कि चिकित्सालय पर जब वो पहुंचे तो उनसे पांच हजार रुपये जमा करा लिए गए। प्रसव कराते समय लापरवाही बरतने से बच्चे की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद पीड़ितों ने जिलाधिकारी के आवास पहुंचकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


एक अन्य महिला ने भी लगाया पैसे मांगने का आरोप
बिड़ला अस्पताल पर प्रसव के लिए भर्ती कराई गई विमलेश निवासी गंजडुडवारा ने भी पांच हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वो गुरुवार दोपहर 2.30 बजे अस्पताल पहुंची। तो वहां पर तैनात चिकित्सक ने रुपये मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिकित्सक न मिलने से वापस लौटी दो महिलाएं
बिड़ला महिला चिकित्सालय पर प्रसव के लिए गुरुवार रात को आई दो महिलाएं चिकित्सक न मिलने से वापस लौट गईं। रंजना सिन्धोली दादों अलीगढ़ की रास्ते में ही रकीास्ते में डिलिवरी हो गई। वह रात 9.30 बजे अस्पताल पहुंची लेकिन चिकित्सक नहीं मिली, जिससे उन्हें लौटना पड़ा। इसी तरह निशा पत्नी तारिक निवासी बहटा सहावर रात को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंची। उन्हें भी चिकित्सक नहीं मिले।


पहले भी हो चुकी है बच्चे की मौत
बिड़ला अस्पताल पर प्रसव के दौरान बच्चे या जच्चा की मौत का यह पहला मामला नहीं है। पहले भी कई बार मामले सामने आ चुके हैं। 19 अगस्त को भी इसी तरह से एक बच्चे की प्रसव के समय मौत हो गई थी।

जिलाधिकारी से अभी शिकायती पत्र उनके पास नहीं पहुंचा है। जैसे ही शिकायती पत्र उनके पास आएगा, जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
- डा. सत्यसिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed