{"_id":"79d543a7428432c27a96fd3e6f1d562e","slug":"the-budget-of-52-million-for-the-development-of-the-city-close-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के विकास के लिए 52 करोड़ का बजट पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर के विकास के लिए 52 करोड़ का बजट पास
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
Updated Mon, 18 May 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
नगरपालिका परिषद बोर्ड की सोमवार को आयोजित बैठक पुलिस, पीएसी के साए में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष 2015-16 के लिए 52 करोड़ 37 लाख 94 हजार का बजट पास हुआ।
सोमवार सुबह 11 बजे पालिका हॉल में प्रस्तावित बैठक में हंगामे को देखते हुए पालिकाध्यक्ष ने एसएसपी को पत्र लिखकर पुलिस-पीएसी तैनात की मांग की थी। इस पर सुबह से ही पालिका में पुलिस-पीएसी तैनात रही, एसडीएम अजीत कुमार, सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह चौहान भी मौजूद रहे। पहले मीडिया को बोर्ड बैठक में जाने से रोक दिया गया, बाद में जाने की अनुमति दी गई। सभासदों के आईडी कार्ड चेक कर उन्हें अंदर जाने दिया। बैठक की कार्रवाई पालिकाध्यक्ष राकेश गांधी, सदर विधायक आशीष यादव की मौजूदगी में हुई।
अधिशासी अधिकारी पवन कुमार ने आय व्यय का लेखा जोखा पेश किया। इसके बाद गृहकर, जलकर संबंधी पूर्व में हुई विसंगतियों को जनहित, पालिकाहित में पुन: सुनवाई करके निस्तारित कराए जाने का प्रस्ताव पास हुआ। नालों से निकलने वाली गीली सिल्ट को उठाने के लिए खरीदे जाने वाले उपकरणों के लिए पांच लाख, सोडियम बल्बके 20, विभिन्न चौराहों-पार्कों में एलईडी लाइट खरीदने के लिए 30 लाख का प्रस्ताव पास हुआ। इसके अलावा ठेके पर रखे श्रमिकों का भुगतान, सफाई व्यवस्था, जलापूर्ति के लिए नई पाइप लाइन बिछाने, नलकूपों के संचालन के लिए 20 नलकूप चालकों को रखे जाने के प्रस्ताव पारित हुए।
विज्ञापन
बैठक के दौरान सभासदों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को भी उठाया। साथ ही प्रतिमाह बैठक आयोजित करने, बैठक का मानदेय बढ़ाए जाने, नजूल भूमि, तालाब, कब्रिस्तान, श्मशान भूमि आदि को अतिक्रमण से मुक्त कराने, पुराने नालों की सफाई, बरसात में पानी की निकासी, नालों के ऊपर हो रहे अवैध कब्जों को हटाने आदि के प्रस्ताव भी रखे। इस मौके पर मोंटू जैन, विजेंद्र गुप्ता, सुजीत देव, बिट्टू पचौरी, प्रदीप गुप्ता, मल्लू यादव, वीरेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद थे।
सभासदों को प्रति बैठक तीन हजार रुपये देने की मांग
बैठक में सभासदों की मांग पर सदर विधायक आशीष यादव ने सभासदों को प्रति बैठक में मिलने वाले एक के स्थान पर तीन हजार रुपया दिए जाने की बात कही। इस पर पालिका प्रशासन ने विचार करने की बात कही।
सभासद को मिलेंगे पांच नए हैंडपंप
बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हुआ कि एक सभासद अपने क्षेत्र में पांच नए और तीन-तीन हैंडपंप रीबोर करा सकेगा। इसके अलावा उनके वार्ड में दो सफाईकर्मी मिलेंगे जो सभासदों के अधीन होंगे। साथ ही प्रति माह होने वाली बैठक में पिछले माह के पारित प्रस्ताव पूरे होंगे।