फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The brilliant students touched the sky, their talent got wings

Etah News: मेधावियों ने छुआ आसमान, प्रतिभा को लगे पंख

Tue, 13 May 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 13 May 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
The brilliant students touched the sky, their talent got wings
शहर के ट्यूलिप प​ब्लिक स्कूल में परिणाम आने के बाद खुशी व्यक्त करते छात्र-छात्राएं। - फोटो : शहर के ट्यूलिप प​ब्लिक स्कूल में परिणाम आने के बाद खुशी व्यक्त करते छात्र-छात्राएं।
एटा। सीबीएसई परीक्षा परिणाम मंगलवार दोपहर को आया। मेधावियों ने अपनी योग्यता के दम पर आसमान छुआ, मानो प्रतिभा को पंख लग गए। 12वीं में असीसी कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा नैना जैन 99 फीसदी अंक हासिल किए। वह सीए (चार्टर्ड अकाउंटेंट) बनकर लेखा क्षेत्र में अपना भविष्य उज्जवल करना चाहती हैं। जबकि 10वीं में असीसी कान्वेंट स्कूल के उत्कर्ष वार्ष्णेय ने 98.6 प्रतिशत अंक हासिल कर सभी से बढ़त हासिल की है। वह भविष्य में इंजीनियर बनना चाहते हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 27 विद्यालयों के 5323 विद्यार्थी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए थे। इसके लिए 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षाएं 15 फरवरी से 4 अप्रैल तक चलीं। हाईस्कूल में 3000 व इंटरमीडिएट में 2323 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में ये परीक्षाएं बिना किसी गड़बड़ी के कराई गई थीं। परीक्षा के बाद से ही इंटर के विद्यार्थियों ने अपने अगले लक्ष्य को हासिल करने की तैयारी शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

हालांकि इसके लिए परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार था। वहीं 11वीं में प्रवेश के लिए हाईस्कूल के विद्यार्थियों का परिणाम के लिए इंतजार बना हुआ था। मंगलवार को परिणाम जारी होते ही इंतजार समाप्त हुआ। मेधावियों ने जश्न मनाने के साथ ही अपने अगले लक्ष्य की ओर भी ध्यान देना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed