{"_id":"6141f3648ebc3eb26a464d7a","slug":"the-brake-on-the-development-work-being-done-in-the-city-etah-news-agr507668797","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में विकास कार्यों पर लगे ब्रेक, लोगों को हो रही परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर में विकास कार्यों पर लगे ब्रेक, लोगों को हो रही परेशानी
विज्ञापन
ठंडी सड़क का अधूरा पड़ा निर्माण कार्य ।संवाद
- फोटो : ETAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटा। शहर में विकास कार्यों पर ब्रेक लग गए हैं। सीवर प्रोजेक्ट कार्य और शहर की मुख्य सड़क पीपल अड्डा का निर्माण अधर में छोड़ दिया गया है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। करीब एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है सभी कार्य ठप्प पड़े हैं।
जीटी रोड पर सीवर लाइन का कार्य ठप्प
जीटी रोड पर सीवर लाइन डालने का कार्य एक सप्ताह से बंद पड़ा है। जिसकी वजह से लोगों को खोदी पड़ी मिट्टी से परेशानी हो रही है। तेज हवा चलने की वजह से मिट्टी उड़कर आंखों में जा रही है जिससे राहगीर परेशान हैं। वहीं एक तरफ की सड़क बंद होने से जाम लग जाता है। सीवर लाइन का कार्य हाथी गेट पर बंद कर दिया गया है।
पीपल अड्डा पर सीसी सड़क का निर्माण भी बंद
नगर पालिका परिषद की ओर से ठंडी सड़क स्थित पीपल अड्डा पर सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन यहां पर करीब एक सप्ताह से अधिक समय हो चुका है निर्माण कार्य बंद पड़ा है। वहीं स्थानीय लोग निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सड़क पर मिट्टी डालकर इसे ऊंचा किया जा रहा है।
विज्ञापन
ईओ को नहीं जानकारी
नगर पालिका के ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय को भी नहीं पता है कि आखिर पीपल अड्डा पर बनाई जा रही सीसी सड़क का निर्माण कार्य क्यों बंद हैं।