फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The bombs hit the target...

Etah News: मारी चोट ठिकाने पर... बम गिरे सब निशाने पर

Tue, 20 May 2025 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 20 May 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
The bombs hit the target...
सकीट में निकाली गई तिरंगा यात्रा में मौजूद सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड व अन्य।  - फोटो : सकीट में निकाली गई तिरंगा यात्रा में मौजूद सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड व अन्य।
सकीट। पहलगाम की आतंकी घटना के जवाब में भारतीय सेना की कार्रवाई से उत्साहित होकर मंगलवार को नगर में शौर्य तिरंगा यात्रा निकालकर भारतीय सेना को नमन किया गया। देश भक्ति से लबरेज युवा मारी चोट ठिकाने पर बम गिरे सब निशाने पर, नव भारत का जलवा देखा पाकिस्तान का मलबा देखा आदि नारे लगा रहे थे।
विज्ञापन


नगर के आसपुर अड्डा स्थित शिशु वाटिका स्कूल से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया गया। जो मोहल्ला पीपलटोला, मानिक चंद्र तिराहा, कैलाश चंद्र तिराहा, मुख्य बाजार होते हुए नगर की सभी मुख्य मार्ग से गुजरी। नगर में कई जगह पुष्पवर्षा कर इसका स्वागत किया गया। लोगों को संबोधित करते हुए सदर विधायक विपिन वर्मा डेविड ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता पहलगाम की घटना का करारा जवाब है।
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर देश के गौरव, आत्मसम्मान और वीरता का उत्सव है। उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के शौर्य की चर्चा पूरे विश्व में हो रही है। इसलिए सेना के सम्मान में इस तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नेता गौतम सिंह सराफ ने कहा पाकिस्तान में घुसकर उसको तबाह करने के लिए तीनों सेनाओं के शौर्य और पराक्रम पर पूरे देश को गर्व है। तिरंगा यात्रा में डीजे पर बज रहे देशभक्ति के गीतों ने युवाओं का जोश और भी बढ़ा दिया। अमित जैन, उमाशंकर राजपूत, ब्रह्मप्रकाश वार्ष्णेय, संदीप कुमार, अमित राजपूत, आनंद किशोर वार्ष्णेय, बकील अंसारी, सुबोध दीक्षित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed