फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The body was thrown into Kali river by killing young man

युवक की हत्या कर शव काली नदी में फेंका

Thu, 20 Apr 2017 11:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा।
अमर उजाला ब्यूरो एटा। Updated Thu, 20 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
The body was thrown into Kali river by killing young man
युवक की हत्या कर शव काली नदी में फेंका - फोटो : Amar Ujala
गांव खड़ौआ में सौदान सिंह (40) की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई और शव गांव नगला रंजीत स्थित काली नदी में फेंक दिया। तलाशी के दौरान गुरुवार सुबह काली नदी से युवक का शव मिलने से परिवारीजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा है। बहनोई ने दो खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना बागवाला के गांव खड़ौआ निवासी सौदान सिंह मंगलवार शाम परिवारीजनों से खेत पर जाने की बात कह कर निकला था, लेकिन घर नहीं लौटा। घर नहीं लौटने पर परिवारीजनों ने तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा तो परिवारीजनों ने पुलिस को सूचना दी। गुरुवार सुबह परिवारीजन ग्रामीणों के साथ मिलकर तलाश कर रहे थे, तभी सुबह करीब दस बजे गांव नगला रंजीत स्थित काली नदी में सौदान सिंह का शव पड़ा मिला तो परिवारीजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस को परिवारीजनों ने बताया कि गांव निवासी अमित नामक युवक रुपये के लेनदेन में मंगलवार को झगड़ा भी हुआ था।
विज्ञापन


आरोप है कि अमित और उसके साथी अजब सिंह ने मिलकर सौदान सिंह की पीट-पीटकर हत्या कर शव नहर में फेंका है। मामले की रिपोर्ट मृतक के बहनोई यज्ञपाल सिंह निवासी ततारपुर थाना मिरहची ने आरोपी अमित, अजब सिंह निवासी खड़ौआ के विरुद्ध दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed