फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The body of the youth found in the canal was identified, accused of murder

नहर में मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त, हत्या का आरोप

Fri, 03 Jun 2022 10:45 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
The body of the youth found in the canal was identified, accused of murder
एटा। मिरहची थाना क्षेत्र के अंतर्गत अखतौली गांव के पास नहर में मिले युवक के शव की शिनाख्त शुक्रवार को हुई। युवक शहर के मोहल्ला पीपल अड्डा का निवासी है। उसकी पत्नी ने साथ के ही लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम हाउस पर शुक्रवार सुबह पीपल अड्डा निवासी सुमन ने बताया कि पति 30 वर्षीय पुष्पेंद्र राजमिस्त्री थे। वह कासगंज जनपद के गांव बढ़ेरी के रहने वाले थे। पांच साल से एटा में पीपल अड्डा पर किराए के मकान में पति व बच्चों के साथ रह रही है। कहा कि मानपुर स्थित कांशीराम कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति पति पुष्पेंद्र के साथ कई वर्षों से कार्य कर रहा था।
विज्ञापन

एक मई की शाम वह अपने घर पति को बुलाकर ले गया। इसके बाद वह घर नहीं लौटे। बृहस्पतिवार को जानकारी ससुर पुरुषोत्तम दास को दी। शुक्रवार को वह गांव से एटा आए। इस दौरान किसी ने व्हाट्सएप पर उन्हें एक मृत युवक की फोटो दिखाई। जिसकी पहचान उन्होंने पुष्पेंद्र के रूप में की। पुरुषोत्तम दास ने कांशीराम कालोनी निवासी अजय सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मिरहची सीपी सिंह ने बताया कि नहर में मिले युवक की शिनाख्त हो गई है। मृतक के पिता ने तहरीर दी है, जिसके आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

आरोपी के यहां लगना था पत्थर
सुमन ने बताया कि कांशीराम कॉलोनी निवासी जो व्यक्ति पति को बुलाकर ले गया था। उसके घर पर पत्थर लगना था। दिन में पत्थर खरीदकर उसके घर रखवाकर पुष्पेंद्र आया था। वहीं अरोपी शाम को पत्थर लगाने की मशीन लेकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed