{"_id":"6855a18a4db8938be702953a","slug":"the-body-of-the-canteen-operator-was-found-lying-in-the-plot-sent-for-postmortem-etah-news-c-163-1-sagr1016-135192-2025-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: प्लाॅट में पड़ा मिला कैंटीन संचालक का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: प्लाॅट में पड़ा मिला कैंटीन संचालक का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Fri, 20 Jun 2025 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Fri, 20 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
एटा। खाली प्लाॅट में एक युवक का शव मिलने की सूचना पर पुलिस पहुंची। जानकारी मिलते ही परिजन भी पहुंच गए। पिता अशोक कुमार ने बताया कि बेटा एक निजी विद्यालय में कैंटीन चलाता था और शराब पीता था, बृहस्पतिवार की शाम को मना किया तो घर से चला गया। इसके बाद शुक्रवार की सुबह एक खाली प्लाॅट में मृत अवस्था में मिला।
गांव मंडपुरा निवासी अशोक कुमार ने बताया कि बेटा अजय (25) शराब का आदी था। रोज की तरह बृहस्पतिवार को भी शराब पीकर घर आया तो हमने डांट दिया। इसके बाद वह घर से बिना बताए चला गया। हमें लगा कि वह जिस स्कूल में कैंटीन चलाता है, वहीं जाकर सो गया होगा। इसकी वजह से किसी ने उसको ढूंढ़ने का प्रयास नहीं किया।
शुक्रवार की सुबह जब पुलिस व अन्य लोगों के माध्यम से फोन पर सूचना मिली कि एक खाली प्लाॅट में अजय अचेतावस्था में पड़ा हुआ है तो वहां पहुंचे तब तक अजय की मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि अजय 6 भाई बहनों में तीसरे नंबर का था। 21 फरवरी 2025 को ही उसकी शादी हुई थी।
विज्ञापन
बेटे की मौत के बाद घर में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। सीओ जलेसर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है, मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज करते हुए गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जाएगी।