फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The body of a youth who returned from Punjab was found on a cot

Etah News: पंजाब से लौटे युवक का चारपाई पर मिला शव

Sun, 12 Jan 2025 01:57 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Sun, 12 Jan 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
The body of a youth who returned from Punjab was found on a cot
एटा। थाना जलेसर के गांव बलेसरा में पंजाब से लौटकर आया एक युवक शुक्रवार रात चारपाई पर मृत अवस्था में मिला। मृतक के भाई ने पत्नी पर हत्या कराने का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस के साथ ही फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल कर सबूत जुटाए।
विज्ञापन

गांव बलेसरा निवासी सफी मोहम्मद ने बताया कि हम लोग पंजाब में रहकर पौधे बेचने और लगाने का काम करते हैं। पंजाब में ही हमारे तहेरे भाई की गिरने से मौत हो गई थी। उसका शनिवार को चालीसवां होना था। इसी में शामिल होने के लिए छोटा भाई आस मोहम्मद शुक्रवार को घर लौटा था। रात में उसकी पत्नी के रोने की आवाज सुनकर हम लोग मौके पर पहुंचे तो देखा कि चारपाई पर भाई अचेतावस्था में पड़ा हुआ है। उसको लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलेसर पर पहुंचे। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सफी मोहम्मद ने आरोप लगाया है कि भाई की पत्नी तरतीला ने ही उसकी हत्या कराई है। कमरे में इन दोनों पति पत्नी के अलावा कोई नहीं था। भाई के गले और पीठ पर नीले निशान भी हैं, जिससे पता चल रहा है कि चोटें पहुंचाकर भाई की हत्या की गई है। सीओ जलेसर नितीश गर्ग ने बताया कि सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण पता लग सकेगा। वहीं फील्ड यूनिट, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। जांच में जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई के आरोप मारपीट और हत्या करने के हैं, लेकिन पुलिस को मौके पर इस तरह के सबूत नहीं मिले हैं। पूरा कमरा, चारपाई आदि व्यवस्थित ढंग से मिले। हालांकि, मृतक के शरीर पर चोटों के निशान अलग कहानी बयां कर रहे हैं। इन दोनों विरोधाभासी परिस्थितियों को लेकर पुलिस भी असमंजस में है।

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

हत्या के बाद जला रहे थे महिला की लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed