{"_id":"689245a47c1c03e7170b4332","slug":"the-ambulance-was-stuck-in-the-traffic-jam-for-an-hour-etah-news-c-163-1-eta1003-137280-2025-08-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: एक घंटे जाम में फंसी रही एंबुलेंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: एक घंटे जाम में फंसी रही एंबुलेंस
Tue, 05 Aug 2025 11:25 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Tue, 05 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
अलीगंज में नगला पड़ाव पर जाम में फंसी एंबुलेंस।
- फोटो : अलीगंज में नगला पड़ाव पर जाम में फंसी एंबुलेंस।
अलीगंज। कस्बे में मंगलवार को एक एंबुलेंस जाम में फंस गई। करीब एक घंटे जाम में फंसी रहने पर पहुंची पुलिस ने जाम को खुलवाकर एंबुलेंस को निकलवाया। इसके बाद अभियान चलाकर ऑटो रिक्शा एवं सड़क पर खड़ी रोडवेज बसों के चालान किए।
रोडवेज बस स्टैंड के पास नगला पड़ाव पर मंगलवार को जाम में एक एंबुलेंस फंस गई। जो कायमगंज की ओर से एक मरीज को लेकर आ रही थी। एक घंटे तक जाम में फंसी रहने पर मरीज और इसके परिजन परेशान हो गए। एंबुलेंस के लगातार सायरन बजाने पर भी किसी ने उसको रास्ता नहीं दिया। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर एंबुलेंस को जाम से निकलवाया।
इसके बाद पुलिस ने सड़क पर खड़ी रोडवेज बसों और ऑटो रिक्शाें के नौ हजार रुपये के चालान किए। बता दें कि रोडवेज बस स्टैंड के आसपास, बाजार में, गांधी मूर्ति चौक पर जाम की समस्या अक्सर बनी रहती है। यहां से दिन में गुजरना बहुत ही मुश्किल होता है। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि जाम के क्षेत्र चिह्नित कर पुलिसकर्मी तैनात कर वाहनों पर चालान की कार्रवाई रोजाना की जाएगी।