फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   The ambulance did not have a handbrake, the driver got down after parking it on a slope.

Etah News: एंबुलेंस में नहीं लगा था हैंड ब्रेक, ढलान पर खड़ी कर उतर गया था चालक

Thu, 23 May 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 23 May 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
The ambulance did not have a handbrake, the driver got down after parking it on a slope.
एटा। मेडिकल कॉलेज से बुधवार की शाम जहरीला पदार्थ खाकर आई महिला को आगरा रेफर किया गया था। उसे एएलएस एंबुलेंस से आगरा भेजा गया था। एंबुलेंस कमसान पुल के पास खाई में पलट गई थी। मामले की वाहन प्रभारी ने जांच की तो पाया कि चालक ने एंबुलेंस को ढलान पर खड़ा कर दिया था और हैंड ब्रेक नहीं लगाया था। वह पानी लेने के लिए नीचे चला गया था। इस दौरान घटना घटित हो गई थी।
विज्ञापन

जैथरा निवासी खुशबू ने बुधवार को जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज लेकर आए थे। यहां से आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए चिकित्सको ने रेफर किया कर दिया था। महिला के परिजन उसे सरकारी एएलएस एंबुलेंस से लेकर आगरा जा रहे थे। इस दौरान एंबुलेंस कमसान पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गई थी। इससे वहां भगदड़ मच गई थी। लोगों ने एंबुलेंस से मरीज सहित उसके तीमारदारों को बाहर निकाल 108 एंबुलेंस से आगरा भेजा था। मामले की जांच वाहन प्रभारी लोकमान सिंह ने की।
विज्ञापन

उन्होंने बताया चालक ने ढलान पर एंबुलेंस को खड़ा कर दिया था। इस दौरान वह नल पर पानी बोतल में भरने के लिए चला गया। उसने हैंड ब्रेक नहीं लगाई थी। ढलान पर होने के कारण एंबुलेंस आगे बढ़ गई और खाई में पलट गई। बताया मरीज के परिजनों से बातचीत की गई है। ईएमटी सहित चालक को शुक्रवार को बुलाया गया है,जांच की जा रही है। दोषी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed