फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tender process started for construction of Etah-Ganjdundwara road

Etah News: एटा-गंजडुंडवारा मार्ग निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

Mon, 06 Nov 2023 10:59 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Mon, 06 Nov 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Tender process started for construction of Etah-Ganjdundwara road
एटा। जिले के एटा-गंजडुंडवारा मार्ग के दिन जल्द ही बहुरने वाले हैं। काफी जर्जर हो चुके इस रास्ते पर चलने वाले लोग परेशान हो चुके हैं। तमाम शिकायतें, मांगें प्रशासन से लेकर शासन तक पहुंचाई जा चुकी हैं। अब सरकार ने इसकी सुध ली है। निर्माण और चौड़ीकरण मंजूर होने के बाद टेंडर प्रक्रिया कराई जा रही है। जिसके पूरा होते ही काम शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

जिले की सीमा में एटा-गंजडुंडवारा मार्ग का 14.5 किलोमीटर का हिस्सा आता है, जो पिछले कई वर्षों से खराब था। मार्ग की स्थिति काफी जर्जर होने की वजह से राहगीर भी इससे गुजरने से कतराते हैं। इधर, गुजरने वाले आसपास के क्षेत्र के लोगों को काफी दिक्कत होती है। अब इस समस्या का समाधान होने वाला है। 17 नवंबर को टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद नवंबर के अंतिम सप्ताह तक इस मार्ग पर कार्य प्रारंभ होने की संभावना है।
विज्ञापन

इस 14.5 किलोमीटर लंबे मार्ग के निर्माण के लिए 39.77 करोड़ रुपये का बजट शासन से स्वीकृत किया गया है। जिसके लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अधिकारी मुनेशवीर सिंह ने बताया कि जिला मुख्यालय से गंजडुंडवारा मार्ग पर जिले की सीमा में पड़ने वाले 14.5 किमी मार्ग का चौड़ीकरण के साथ निर्माण नवंबर के अंतिम सप्ताह में शुरू होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से गांव तक का रास्ता काफी खराब है। 14 किमी का सफर तय करने में 1 घंटे से अधिक का समय लगता है। उम्मीद है कि जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। इसके बाद लोगों को राहत मिलेगी। -अुनराग यादव, ओन

इसी रास्ते पर पड़ने वाले एक गांव से प्रतिदिन दूध लेने जाते हैं। 4 किलोमीटर के रास्ते में 20 से 25 मिनट लग जाते हैं। साथ ही कभी-कभी तो बाइक गिर भी जाती है, जिसकी वजह से कई बार दूध फैल भी गया है। -निशांत मिश्रा, पीपल अड्डा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed