{"_id":"f234149d02284ad1e146eda692b93b42","slug":"ten-thousand-candidates-said-the-teacher-eligibility-test-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस हजार परीक्षार्थियों ने दी शिक्षक पात्रता परीक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस हजार परीक्षार्थियों ने दी शिक्षक पात्रता परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो एटा
Updated Tue, 02 Feb 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगलवार को शहर के 14 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न शिक्षक पात्रता परीक्षा में पंजीकृत 10679 आवेदकों में से 707 आवेदक अनुपस्थित रहे। इनमें सुबह की पाली में 430 एवं शाम की पाली के 277 अनुपस्थित शामिल हैं।
परीक्षा समाप्ति के बाद सेक्टर मजिस्ट्रेट ने ओएमआर एवं अन्य पत्रकों के बंडल कलक्ट्रेट सभागार स्थित संग्रह केंद्र पर जमा कर दिए। सभी केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण रही।
शहर के 14 केंद्रों पर प्रस्तावित परीक्षा निर्धारित समय पर शुरू हुईं। सुबह सात बजे ही सेक्टर मजिस्ट्रेट प्रशभनपत्र लेकर संबंधित केंद्रों के लिए निकल गए। ऐसे में आठ बजे से ही केंद्रों पर अधिकारियों का जमावड़ा रहा। परीक्षा आवेदक भी केंद्रों पर घंटों पहले पहुंच गए। विभागीय निर्देशानुसार साढ़े नौ बजे परीक्षा आवेदकों को केंद्र पर प्रवेश दिया गया। वहीं दस मिनट पूर्व बुकलेट उपलब्ध करायी गई।
विज्ञापन
जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय के अनुसार सुबह की पाली में चौदह केंद्रों पर पंजीकृत 7290 आवेदकों में से 430 ने परीक्षा छोड़ दी। वहीं शाम की पाली में सात केंद्रों पर पंजीकृत 3389 आवेदकों में 277 अनुपस्थित रहे। पर्यवेक्षक केके वैश्य ने बताया कि सभी केंद्रों के बंडल निर्धारित समय पर संकलन केंद्र पर पहुंच गए।
गणित कठिन, बाकी ठीक
अधिकांश परीक्षार्थियों ने गणित का पेपर कठिन बताया वहीं अन्य विषय के प्रशभन गत वर्ष की तुलना में आसान बताए। आवेदक मंजू यादव एवं माधुरी देवी ने कहा कि गणित के प्रशभन काफी कठिन थे। वहीं अन्य विषयों के सामान्य। आवेदक संदीप यादव, दीप्ति यादव ने गत वर्ष की तुलना में पेपर आसान बताया।
डांटें नहीं हम भी आपकी तरह हैं
एक परीक्षा केंद्र पर कमरे के बाहर निकल कर बात करने वाले अभ्यर्थी को जब प्रधानाचार्य ने कमरे में जाने के निर्देश दिए तो उक्त आवेदक ने कहा सर डांटिए नहीं। हम भी आप की तरह ही हेड हैं। बस फर्क यह है कि यहां आज परीक्षार्थी के रूप में हैं।
अभिभावक ही नहीं पाल्य भी आए
केंद्रों पर सुबह से ही परीक्षा आवेदकों की भीड़ रही। इनके साथ अभिभावक ही नहीं इनके बच्चे भी थे। कई केंद्रों पर महिला अभ्यर्थियों के छोटे छोटे बच्चे भी साथ आए थे। परीक्षा के दौरान इनके पिता व अन्य परिवारीजन इन बच्चों को संभालते दिखाई दिए।
सड़कों पर भीड़ से जाम की स्थिति बनी
दस हजार से अधिक आवेदकों एवं इतने ही अभिभावकों से शहर की भीड़ बढ़ गई। सड़कों पर परीक्षा से पहले सड़कों पर आवेदकों के हुजूम थे। वहीं परीक्षा के बाद निकली भीड़ से यातायात व्यवस्थाएं चरमरा गईं। कई स्थानों पर जाम के हालात थे। पटियाली गेट चौराहे पर काफी देर तक जाम लगा रहा। ऐसे में परीक्षार्थी फंसे रहे।
सचल दल एवं प्रशासनिक अधिकारी रहे सक्रिय
एटा। परीक्षा केंद्रों पर जहां जिला प्रशासन एवं डीआईओएस के पर्यवेक्षक मुस्तैद रहे। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट ने भी पूरा समय दिया। जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी, डीआईओएस, एडीआईओएस, बीएसए आदि ने भी दोनों पालियों में केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। पुलिस अधिकारी भी केंद्रों की व्यवस्थाओं में जुटे रहे।