फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Ten teachers who did excellent work honored on Teacher's Day

Etah News: शिक्षक दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले दस शिक्षक किए सम्मानित

Tue, 05 Sep 2023 11:08 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Tue, 05 Sep 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Ten teachers who did excellent work honored on Teacher's Day
एटा। शिक्षक दिवस के अवसर पर शहर के अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दस शिक्षकों काे प्रशस्ति पत्र व शॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों की महिमा पर बात की गई।
विज्ञापन


शहर के अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीडीओ अवधेश बाजपेई व डीआईओएस चंद्रकेश ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात रामबाल भारती इंटर कॉलेज की छात्रा अनामिका, शिवानी व तनिष्का ने सरस्वती वंदना पर प्रस्तुति दी। इसके बाद सीडीओ व डीआईओएस द्वारा एमजीएचएम इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. सुधीर गुप्ता को हाईस्कूल व इंटरमीडिएट में उत्कृष्ट परीक्षाफल के लिए सम्मानित किया गया। जबकि रोहनलाल सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय कुमार मिश्रा को कैरियर काउंसलर व शैक्षिक कार्यक्रम में सहयोग देने के लिए सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. रामस्वरूप सागर को विद्यालय में उत्कृष्ट शैक्षिक वातावरण के लिए सम्मानित किया गया। श्रीराम बाल भारती के प्रधानाचार्य दुर्वेश सिंह को उत्कृष्ट परीक्षा फल के लिए सम्मानित किया गया। कुंवर मनोहर ससी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. ओमेंद्र सिंह को उत्कृष्ट परीक्षाफल, विद्यालय परिवेश खेल एवं कई अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट सहभागिता करने के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वर्णी जैन इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ. राजीव कुमार शर्मा को विद्यार्थियों को फीस, बैग, पुस्तकें आदि देकर शिक्षा के लिए प्रेरित करने व विशेष कक्षाओं का संचालन करने के लिए वहीं जीआईसी एटा में तैनात राजेंद्र सिंह वर्मा को इंस्पायर अवार्ड योजना में छात्रा को विदेश भेजने के लिए, गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक शैलेंद्र कुमार मिश्रा को अटल टिकरिंग लैब का संचालन करने के लिए सम्मानित किया गया। जीआईसी में तैनात डॉ. शिवानी यादव को शैक्षिक नवाचार, शैक्षिक शोध, राष्ट्रीय व प्रांतीय स्तर के प्रशिक्षण फेलोशिप से सम्मानित राज्य स्तर पर
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्कृष्ट सेवा मेडल आदि के लिए सम्मानित किया गया। जबकि अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य दिनेश प्रताप सिंह को विद्यालय के उत्कृष्ट परिवेश व खेलकूद कार्यक्रमों का सफलता पूर्वक संचालन व संयोजन करने के लिए सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संदीप जैन द्वारा शिक्षकों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया। इस दौरान एडीआईओएस क्षेत्रपाल सिंह, शैलेंद्र गुप्ता, लेखाधिकारी मुकेश त्यागी सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed