{"_id":"629e3c94f38ed3183642af70","slug":"ten-complaints-were-resolved-immediately-in-public-hearing-etah-news-agr5359540193","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसुनवाई में दस शिकायतों का तत्काल हुआ निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर पालिका में जनसुनवाई करते ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय ।संवाद
- फोटो : ETAH
Link Copied
एटा। शासन के निर्देशानुसार विद्युत निगम और नगर पालिका में सोमवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। दोनों ही कार्यालयों में आठ-आठ शिकायतें प्रस्तुत की गईं। इनमें से दस का तत्काल निस्तारण कराया गया। विद्युत निगम में सोमवार सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक अधिशासी अभियंता कार्यालय में विद्युत से संबंधित समस्या, शिकायतों को सुना गया। इस दौरान शहरी क्षेत्र का लोड बढ़ाने और समन शुल्क जमा करने की दो समस्याएं आईं, जिसका तत्काल निस्तारण कराया गया। वहीं देहात क्षेत्र में संविदा कर्मी द्वारा नौकरी पर दोबारा रखने का प्रस्ताव आया जिसका निस्तारण नहीं हो सका।
विज्ञापन
दूसरी समस्या बिल माफ करने की आई, इसका भी निस्तारण नहीं हो सका। इसके अलावा चार समस्याएं और आईं जिनका निस्तारण किया गया। अधिशासी अभियंता आरबी रॉय ने बताया कि जनसुनवाई में तुरंत निस्तारण किया जा रहा है। लोगों को भी जागरूक किया जा रहा है कि अधिक संख्या में पहुंचकर लाभ प्राप्त करें। वहीं नगर पालिका परिषद में जनसुनवाई के दौरान जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र से संबंधित चार समस्याएं आईं, जिसका तुरंत निस्तारण किया गया। वहीं चार समस्याएं नाली निर्माण को लेकर आईं, जिनका निस्तारण नहीं हो सका। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. दीप वार्ष्णेय ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त हुई आठ समस्याओं में से चार का निस्तारण करा दिया गया है। अन्य शिकायतों पर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।