फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tempo reflex filled with children, many children suffered injuries

बच्चों से भरा टेंपो पलटा, कई बच्चों के आईं चोटें

Fri, 21 Aug 2015 06:43 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
ब्यूरो अमर उजाला, एटा Updated Fri, 21 Aug 2015 06:43 PM IST
विज्ञापन
Tempo reflex filled with children, many children suffered injuries
स्कूली बच्चों की जान जोखिम में डालकर उन्हें स्कूल पहुचाया जा रहा है। मनमानी पर उतारू वाहन संचालक न तो क्षमता का ध्यान रख रहे हैं और न ही विभागीय मानकों का ही पालन कर रहे हैं। शुक्रवार को बच्चों से भरा टेंपो पलट गया, जिसमें सवार 12 बच्चों के हल्की चोटें आईं, जिन्हें प्राइवेट क्लीनिक पर भर्ती कराया, बाद में उनहें छुट्टी दे दी गई। जनपद में आए दिन होने वाले हादसों के बाद भी स्कूल संचालक गंभीर नहीं हैं। विभागीय निर्देशों को ठेंगा दिखा रहे यह लोग मानकों को भी धता बता रहे हैं। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दर्जनों वाहन मनमाने तरीके से स्कूली बच्चों को ढो रहे हैं। कुछ लोग तो पुराने टेंपो, जर्जर कारों आदि से भी बच्चों को ले जा रहे हैं। इनमें 10 से 15 बच्चे तक बिठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुए ऐसे ही हादसे में 12 बच्चे बाल बाल बच गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बच्चों से भरा टेंपो आगरा रोड स्थित चमकरी पास पलट गया। इससे उसमें बैठे बच्चों के हल्की चोटें आई हैं। अभिभावकों का कहना है कि परिवहन विभाग एवं यातायात पुलिस ऐसे वाहनों पर अंकुश नहीं कस पा रहे। एआरटीओ विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इसके खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed