फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Tehsildar's follower injured when bike collides with Nilgai

Etah News: नीलगाय से बाइक टकारने पर तहसीलदार का फॉलोअर घायल

Thu, 15 Jan 2026 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Thu, 15 Jan 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Tehsildar's follower injured when bike collides with Nilgai
अलीगंज। मैनपुरी रोड पर पेट्रोल पंप के पास नीलगाय से बाइक टकराने पर तहसीलदार का फॉलोअर घायल हो गया। घायल युवक बुधवार की देर शाम अपने गांव जा रहा था। युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव नगला भग्गू निवासी अनूप तहसीलदार का फॉलोअर है। वह ड्यूटी करने गांव से रोजाना बाइक से जाता है। बुधवार की देर शाम को ड्यूटी करके बाइक से गांव जा रहा था। रास्ते में पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर अचानक सामने से तेजी से गुजरी नीलगाय से वह टकरा गया। नीलगाय से टकराने पर वह और बाइक दोनों जमीन पर गिर पड़ी। वहां से गुजर रहे लोगों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

सूचना पर तहसीलदार संजय सिंह और नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय अस्पताल पहुंच गए। डॉ. शिवकुमार राजपूत ने बताया घायल अनूप की हालत खतरे से बाहर है। लोगों ने बताया मैनपुरी रोड पर पेट्रोल पंप के पास नीलगाय की संख्या अधिक है। इसकी वजह से अक्सर यहां हादसे होते रहते हैं। शिकायत पर प्रशासनिक अधिकारियों ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed