{"_id":"66858f449cbefcbafb03bc12","slug":"teenager-dies-due-to-electrocution-in-pole-etah-news-c-163-1-eta1001-119216-2024-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: खंभे में करंट आने से किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: खंभे में करंट आने से किशोर की मौत
Wed, 03 Jul 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 03 Jul 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
एटा। थाना कोतवाली देहात के गांव नगला केवल में बिजली के खंभे में करंट आ गया। जिसकी चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। परिजन शव को बिना पोस्टमार्टम कराए ही घर ले गए और अंतिम संस्कार कर दिया।
नगला केवल निवासी अमर सिंह के घर के बाहर एक विद्युत खंभा लगा हुआ है। मंगलवार की देर रात अमर सिंह का बेटा हर्ष प्रताप किसी काम से घर से बाहर आया। तभी वह बिजली के खंभे में आ रहे करंट की चपेट में आकर घायल हो गया। जिसके बाद परिजन हर्ष को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजन ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया और घर ले गए। जिसके बाद बुधवार को सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। थाना प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने बताया कि किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है। कोई तहरीर आती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद