{"_id":"6644b1d953f659d5ff088721","slug":"teenager-dies-after-falling-while-getting-off-the-train-etah-news-c-163-1-sagr1016-116902-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: ट्रेन से उतरते समय गिरी किशोरी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: ट्रेन से उतरते समय गिरी किशोरी की मौत
Wed, 15 May 2024 06:30 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Wed, 15 May 2024 06:30 PM IST
विज्ञापन
राजा का रामपुर। कानपुर से रिश्तेदारी में अपने जीजा के साथ आ रही किशोरी ट्रेन से रुदायन स्टेशन पर उतरते समय प्लेटफार्म पर गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
किशोरी के जीजा शिवा निवासी बनीखेड़ा जनपद फतेहपुर ने बताया कि अपनी साली नेहा (22) निवासी बनी खेड़ा को लेकर कस्बा के मोहल्ला मालियान में अपनी रिश्तेदारी में घूमने के लिया आ रहा था। रुदायन स्टेशन पर बुधवार दोपहर 2.50 बजे आने वाली ट्रेन से उतरना था। भीड़ ज्यादा होने के कारण नेहा उतर नहीं पाई। ट्रेन चलने पर उतरी तो प्लेटफार्म पर जोर से गिर गई। मैं अगली स्टेशन बल्लूपुर पर उतरा। जब तक वापस आया, नेहा की मृत्यु हो चुकी थी। किशोरी के शव को कस्बा के मोहल्ला मालियान स्थित रिश्तेदार राम प्रसाद के घर लाया गया। जहां देर शाम उसके परिजन भी पहुंच गए। संवाद