फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenager dies after being hit by vehicle

Etah News: वाहन की चपेट में आने से किशोर की मौत

Wed, 04 Dec 2024 11:25 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Updated Wed, 04 Dec 2024 11:25 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being hit by vehicle
एटा। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव चमन नगरिया निवासी रिंकू की सोमवार की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। इसके साथ ही रिंकू का पूरा परिवार खत्म हो गया। अन्य सड़क हादसों में महिला सहित चार लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

रवि कुमार ने बताया कि उनका साला रिंकू (17) अपने इकलौती संतान था। सोमवार देर शाम वह सराय अगहत में बाजार करने गया था। यहां हुए अलीगंज से मैनपुरी जाने वाले मार्ग पर खड़ा हुआ था। तभी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई और रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने जब तक उसको उठाकर एंबुलेंस में बैठाया, उसकी मौत हो गई। बताया कि रिंकू की मां की 10 वर्ष पूर्व प्रसव के समय मौत हो गई थी। इस साल सितंबर में बीमारी के चलते पिता का भी निधन हो चुका है।
विज्ञापन

उधर, सनी और आकाश निवासी चुन्नपुरा थाना कोतवाली देहात मलावन से एटा की ओर आ रहे थे। तभी बिलासपुर चौराहे पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घायल हो गए। वहीं, जयपाल और उनकी पत्नी निवासी औरंगाबाद थाना पटियाली जिला कासगंज बागवाला चौराहे पर अचानक सांड़ के सामने आ जाने की वजह से चपेट में आकर घायल हो गए। सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed