फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etah News ›   Teenager accused of raping four and half year old innocent girl in Etah

Etah: साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म, खेत पर बकरी चराते समय किशोर ने वारदात को दिया अंजाम

Sat, 16 Dec 2023 07:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 16 Dec 2023 07:22 PM IST
सार

एटा में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खेत पर बकरी चराते समय किशोर द्वारा वारदात को अंजाम देने का आरोप है।

विज्ञापन
Teenager accused of raping four and half year old innocent girl in Etah
थाना मलावन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा में शनिवार की शाम खेत पर अपने बड़े भाई के साथ बकरी चराने गई मासूम के साथ किशोर ने दुष्कर्म की वारदात कर डाली। बच्ची ने घर जाकर बताया तो परिजन के होश उड़ गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और किशोर को पकड़ लिया गया है।

विज्ञापन


घटना मलावन थाना क्षेत्र की है। पिता का कहना है कि शाम को साढ़े चार साल की बेटी भाई के साथ गांव के पास ही खेतों में बकरी चराने के लिए गई थी। कुछ समय बाद भाई किसी काम से चला गया। वहां पर पहले से गांव का ही एक किशोर बकरी चरा रहा था। यहां पर बेटी के साथ उसने गलत काम किया। जब बेटी घर पर शाम करीब 4.45 बजे आई तो दर्द से परेशान थी। उसने अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी।
विज्ञापन


थाना प्रभारी देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि बच्ची के साथ ही गांव का 13 साल का नाबालिग बकरी चरा रहा था। इसी दौरान बच्ची के साथ उसने दुष्कर्म की वारदात की है। परिजन थाना लेकर आए और पूरी घटना बताई। इसके बाद बच्ची को अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी नाबालिग किशोर को पकड़ लिया है और पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का लगाया आरोप

वहीं एक अन्य मामले में कोतवाली नगर क्षेत्र स्थित एक मोहल्ला में गाजियाबाद की महिला युवक के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। महिला ने आरोप लगाकर पुलिस को शिकायत दी है। इसमें कहा है कि 8 साल से शादी का झांसा देकर अरविंद यादव निवासी गांव मोहब्बतपुर थाना अवागढ़ किराए का मकान लालपुर में लेकर रखता आ रहा है। जब शादी की बात की जाती तो पिटाई कर हत्या करने की धमकी देता है। 



बताया कि कई बार मायके जबरन भेजने के लिए कहा चुका है। आरोप है कि उसके अन्य लड़कियों से भी संबंध हैं। इसकी जानकारी होने पर विरोध किया तो शनिवार को पीटा गया। कोतवाली प्रभारी निर्दोष सेंगर ने बताया कि दोनों ही पहले से शादी-शुदा हैं। शिकायत लेकर महिला आई है। मामले की जांच कराई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed