{"_id":"6aa589b9a5dcf70e6101e7a0","slug":"teenage-girl-injured-after-falling-down-stairs-while-fleeing-from-monkeys-etah-news-c-163-1-eta1014-156515-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etah News: बंदरों से बचने के लिए भागी किशोरी सीढ़ियों से गिरकर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etah News: बंदरों से बचने के लिए भागी किशोरी सीढ़ियों से गिरकर घायल
Sat, 12 Sep 2026 10:49 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Updated Sat, 12 Sep 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
एटा। कस्बे में बंदरों का उत्पात बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को बंदरों से बचने के लिए भागी 16 वर्षीय किशोरी सीढ़ियों से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए कासगंज के अस्पताल ले गए। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे बरेली रेफर कर दिया। जांच में किशोरी के कान का पर्दा फटा मिला है। चिकित्सकों ने ऑपरेशन कराने की बात कही है।
मिरहची के मोहल्ला जोगियान निवासी योगेंद्र गोस्वामी ने बताया कि बेटी अंशिका(16) शुक्रवार को घर की छत पर बकरियों को घास डालने गई थी। इसी दौरान बंदरों के आने से वह घबरा गई। बचने के लिए अंशिका सीढ़ियों की तरफ भागी, तभी पैर फिसलने से वह गिर गई। हादसे में उसके सिर और शरीर में गंभीर चोटें आईं।
परिजन घायल अंशिका को कासगंज के निजी अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे बरेली रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन अंशिका को भोजीपुरा के श्रीराममूर्ति अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद बताया कि उसके कान का पर्दा फट गया है। चिकित्सकों ने कान के पर्दे का ऑपरेशन कराने की सलाह दी है। फिलहाल अंशिका का वहीं उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहा है उत्पात
कस्बे में बंदरों के उत्पात से स्थानीय लोग सहमे हुए हैं। आए दिन बंदर लोगों को दौड़ाने के साथ उन पर हमला भी कर रहे हैं। कस्बा निवासी रामरतन ने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ है। लोगों ने नगर पंचायत प्रशासन से इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
बंदरों को पकड़वाने के लिए वन विभाग को बोला गया है। उनकी ओर से जल्द ही बंदरो को पकड़ने की कार्रवाई करने का आश्वासन दिया गया है। - लक्ष्मी उपाध्याय, अध्यक्ष नगर पंचायत मिरहची